IPL 2025: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का खराब फॉर्म आईपीएल 2025 में जारी है। शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में वे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ महज 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद रोहित शर्मा और नीता अंबानी (Nita Ambani) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दोनों के बीच गंभीर बातचीत हो रही है।
3 मैचों में 21 रन बनाने वाले रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस से होगी छुट्टी? KKR मैच के बाद नीता अंबानी और हिटमैन के बीच बातचीत का वीडियो वायरल
Nita Ambani and Rohit Sharma Conversation Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी एक दूसरे से गंभीर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 12वें मैच का बताया जा रहा है।
यह मैच 31 मार्च को मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच खेला गया था। इस मैच में एक बार फिर रोहित शर्मा का फ्लॉप शो देखने को मिला।
इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेले रोहित
मुंबई इंडियंस ने इस मैच में रोहित शर्मा को एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा था। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। इसके बाद वे शुरुआत में फील्डिंग करने नहीं आए, लेकिन 16वें ओवर में मैदान पर उतरे। जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बल्लेबाजी का मौका मिला तो वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ वे महज 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आंद्रे रसेल की गेंद पर रोहित का कैच मिड ऑफ पर लिया गया, जिससे उनकी खराब फॉर्म और लंबी हो गई।
मैच के बाद वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी से बात करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर फैंस के बीच कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
कुछ लोगों का मानना है कि फ्रेंचाइजी रोहित की फॉर्म को लेकर चिंतित है, जबकि कुछ इसे सामान्य बातचीत बता रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो पर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
— Drizzyat12Kennyat8 (@45kennyat7PM) March 31, 2025
Rohit Sharma की फॉर्म को लेकर बढ़ी चिंताएं
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल 2025 में अब तक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ वे जीरो पर आउट हो गए थे, जबकि अगले मैच में वे सिर्फ 8 रन ही बना सके। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण सोशल मीडिया पर उनकी बल्लेबाजी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
रोहित शर्मा ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था और 417 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 150 के करीब था और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतक भी लगाया था। लेकिन इस बार वह रन बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं, जिससे मुंबई इंडियंस के फैंस काफी निराश हैं।
Read More Here:
कभी नहीं सुना होगा ऐसा सैलरी हाइक, सात साल में 10 गुना बढ़ी श्रेयस अय्यर की IPL सैलरी
RCB ना जीते IPL... बेंगलुरु को 'श्राप' दे रहा यह 6 बार का चैंपियन खिलाड़ी, CSK से था नाता
IPL 2025 के पहले 10 मैच, जानें कब किस टीम की होगी भिड़ंत; संडे को महामुकाबला