IPL 2025 का खिताब होगा Mumbai Indians के नाम? फ्रेंचाइजी ने इस खास अंदाज में बाकी सभी टीमों की दी WARNING...!!

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग की पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए यह सीजन बेहद खराब चल रहा है। मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में भी टॉप-7 से नीचे है। इन सबके बीच फ्रेंचाइजी ने दूसरी टीमों को चेतावनी दी है।

iconPublished: 09 Apr 2025, 06:44 PM
iconUpdated: 24 Apr 2025, 05:02 PM

Mumbai Indians Remind Their Players of IPL 2015: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में कई बड़ी टीमें खराब फॉर्म से गुजर रही हैं। इन बड़ी टीमों के लिए मैच जीतना नामुमकिन हो गया है। इनमें सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) जैसी मजबूत टीमें शामिल हैं। जो आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में टॉप-7 से नीचे हैं।

इन सबके बीच मुंबई इंडियंस ने सभी को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे उन्हें कमजोर न समझें। जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

क्या है Mumbai Indians की चेतावी?

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इस समय बेहद खराब फॉर्म से गुजर रही है। वे कोई भी मैच बहुत करीबी आकर नहीं हार रहे हैं, बल्कि वे बड़े अंतर से मैच हार रहे हैं। इन सबके बीच मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह आईपीएल 2015 की याद दिला रहे हैं।

अपने पोस्ट के कैप्शन में मुंबई इंडियंस ने लिखा, "आईपीएल 2025 अभियान के लिए हम जो शुरुआत चाहते थे, वह नहीं हुई। लेकिन पलटन, 2015 याद है?"

क्या हुआ था आईपीएल 2015 में?

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का इशारा आईपीएल 2015 की उस यादगार वापसी की ओर था, जब टीम ने बेहद खराब शुरुआत के बावजूद खिताब अपने नाम किया था। उस सीजन में भी मुंबई ने अपने शुरुआती पांच में से चार मैच गंवाए थे, लेकिन इसके बाद टीम ने शानदार पलटवार करते हुए एक के बाद एक जीत दर्ज की।

हरभजन सिंह की शानदार गेंदबाजी और पूरी टीम की सामूहिक मेहनत से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली पहली जीत ने अभियान को नई दिशा दी।

मुंबई इंडियंस ने उस सीजन में प्लेऑफ में चेन्नई सुपर किंग्स को दो बार हराया था, जिसमें फाइनल मुकाबला भी शामिल था। लेंडल सिमंस की आक्रामक बल्लेबाजी, लसिथ मलिंगा की यॉर्कर गेंदबाजी और कीरोन पोलार्ड की दमदार हिटिंग उस जीत की खास पहचान बन गई थी।

आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल 2025 में 5 मैच खेले हैं। जिसमें से उसे सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। इस एक जीत के साथ वह आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में 2 अंक और -0.010 नेट रन रेट के साथ 8वें नंबर पर है।