आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार 2 हार के बाद MS Dhoni की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर उन्हें सेल्फिश भी कह रहे हैं।
'धोनी एक मतलबी खिलाड़ी हैं' लगातार 2 मैचों में मिली हार के बाद MS Dhoni पर फूटा फैंस का गुस्सा, बीच IPL संन्यास लेने की मिली सलाह
Table of Contents
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन की शुरूआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत से की थी, लेकिन इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स खराब फॉर्म से गुज़र रही है। मुंबई से मिली जीत के बाद उन्हें लगातार दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
MS Dhoni के ऊपर उठे सवाल:
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कर रही थी, जहां 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महेंद्र सिंह धोनी 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे, लेकिन तब तक सीएसके इस मुकाबले को गंवा चुकी थी। उनके बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी ज्यादा आलोचना हुई थी।
वहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने यह गलती सुधारी थी, जहां MS Dhoni 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। हालाँकि MS Dhoni इस मुकाबले को जीता नहीं पाए थे और अंतिम ओवर की पहली गेंद पर ही आउट हो गए थे।
MS Dhoni की हुई काफी आलोचना:
महेंद्र सिंह धोनी की इस मुकाबले के बाद काफी ज्यादा आलोचना हुई थी। सोशल मीडिया पर उनकी काफी ज्यादा आलोचना हुई जहां कुछ यूजर उन्हें सेल्फिश खिलाड़ी बोल रहे हैं, वहीं कुछ फैंस ने यह भी लिखा कि धोनी के कुछ फैंस उन्हें अभी भी डिफेंड कर रहे हैं।
How does the "Dhoni before CSK" gang defend these sort of things without shame? https://t.co/VmHpGdpCKi
— archith (@InswinginMenace) March 31, 2025
He should have retired. No excuses. MS was a prime hitter for csk. Jadeja cannot cover up that slot. We are missing one batsman.
— Princeboi (@Aakashb30105708) March 31, 2025
A man who rotated Sachin, Sehwag and Gambhir because he could only accommodate two "bad fielders" in the large grounds in Australia, is continuing to play for his franchise despite not being 100% fit.
— Sudharshan R (@rsudharshan95) March 31, 2025
Would a 28 year old Captain Dhoni tolerate this nonsense? https://t.co/Ytlw1pYlNK
What’s going wrong for MS Dhoni ? pic.twitter.com/rwZLZu20hX
— Extrovert (@Extrovert_a) March 30, 2025
विकेट कीपिंग में अभी भी फुर्ती:
इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट कीपिंग करते हुए सभी को अपनी फुर्ती से इम्प्रेस किया है, जहाँ उन्होंने कुछ कमाल की स्टंपिंग भी की हैं। हालांकि इस सीजन उनके बल्लेबाजी को लेकर काफी ज्यादा सवाल भी उठ रहे हैं।
इन्ही कुछ मुकाबलों के बाद कुछ फैंस यह भी सुझाव दे रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। सोशल मीडिया पर भी कुछ फैंस लिख रहे हैं कि सीएसके के पास काफी अच्छे युवा खिलाड़ी हैं, जिन्हें टीम मौक़ा दे सकती है।
Read More Here:
कभी नहीं सुना होगा ऐसा सैलरी हाइक, सात साल में 10 गुना बढ़ी श्रेयस अय्यर की IPL सैलरी