Team India के साथ मोहम्मद सिराज ने खत्म किया अपना सफर? अचानक गुड बाय कह कर फैंस को दिया झटका

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) काफी लंबे समय से बदलाव के दौर से गुजर रही है, जहां एक के बाद एक ऐसे खिलाड़ी है जो टीम इंडिया का साथ छोड़कर फैंस को जोरदार झटका दे रहे हैं।

icon द्वारा Nishu Raj
iconPublished: 01 Jun 2025, 07:55 PM
iconUpdated: 01 Jun 2025, 11:34 PM

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) काफी लंबे समय से बदलाव के दौर से गुजर रही है, जहां एक के बाद एक ऐसे खिलाड़ी है जो टीम इंडिया का साथ छोड़कर फैंस को जोरदार झटका दे रहे हैं। दरअसल मैनेजमेंट एक नई रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है जिसमें चाह कर भी खिलाड़ी कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

इस वक्त देखा जाए तो भारतीय क्रिकेट टीम के एक और दिग्गज का सफर खत्म हो गया है, जिसे लेकर टीम (Team India) के मोहम्मद सिराज गुड बाय कहते नजर आए। सोशल मीडिया पर फैंस इस वक्त काफी हैरान है जिन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर पूरा मामला क्या है।

Team India: खत्म हुआ इस दिग्गज का सफर

Team India

रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर हर किसी को झटका दिया है। इसके बाद असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर को भी बीसीसीआई ने टीम से बाहर निकाल दिया। इसी क्रम में देखा जाए तो पिछले 5 साल से टीम इंडिया (Team India) का हिस्सा रहे ट्रेनर सोहम देसाई अब टीम से अलग हो चुके हैं। दरअसल भारतीय खिलाड़ियों को फिटनेस की ट्रेनिंग देने वाले स्ट्रैंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने सोशल मीडिया पर 31 मई को एक पोस्ट के माध्यम से इस बात की घोषणा की

जो पिछले तीन साल से टीम इंडिया में हेड ट्रेनर की भूमिका निभा रहे थे। पूरी टीम के बीच वह काफी ज्यादा लोकप्रिय भी थे जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के साथ अक्सर देखी जा रही थी लेकिन अब बीसीसीआई ने उनके कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ने से मना कर दिया है जिस कारण उनका सफर यहीं पर समाप्त होने जा रहा है ।

मोहम्मद सिराज ने शेयर किया भावुक पोस्ट

सोहम देसाई के जाने की बात सुनकर टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ियों ने अपने-अपने स्तर से उन्हें विदाई दी जिसमें एक नाम स्टार पेसर मोहम्मद सिराज का भी था, जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर सोहम देसाई के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और एक लंबा कैप्शन के साथ लिखा 'ऐसे शख्स को गुड बाय कहना आसान नहीं है, जो एक कोच से बढ़कर एक मार्गदर्शक, एक मेंटर और एक भाई है'।

आपको बता दें कि सोहम देसाई ने अपने कार्यकाल के दौरान टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों में फिटनेस का जुनून भरा। यही वजह है कि खिलाड़ी उनसे काफी ज्यादा जुड़ाव महसूस करते हैं।

Read also: IPL के बाद Team India में बजेगी शहनाई, रिंकू सिंह महिला सासंद संग 7 फेरे लेने को तैयार; सामने आई तारीख