क्या RCB के खिलाफ खेलेंगे Faf Du Plessis, दिल्ली कैपिटल्स के कोच ने दी बड़ी अपडेट!

दिल्ली कैपिटल्स रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलने वाली हैं, इस मुकाबलें में Faf Du Plessis को लेकर अभी तक अपडेट सामने आया हैं।

iconPublished: 10 Apr 2025, 11:31 AM
iconUpdated: 10 Apr 2025, 11:32 AM

अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया हैं। दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन एक मात्र ऐसी टीम रही है जिसने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं गवाया हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक इस सीजन में 3 मैच खेले है और उन्होंने तीनो ही मुकाबले खेले हैं।

हालाँकि पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा था जहां उनके सलामी बल्लेबाज़ और उपकप्तान Faf Du Plessis ने मैच मिस किया था। वहीं उनके फिटनेस को लेकर काफी संदेह बने हुए हैं लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मैथ्यू पॉट के चोट को लेकर बड़ी अपडेट दी हैं।

Faf du Plessis gears up for the season opener for his new IPL side, Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants, IPL 2025, Visakhapatnam, March 24, 2025

Faf Du Plessis को लेकर बड़ी अपडेट:

दिल्ली कैपिटल्स अपना अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ 10 अप्रैल को चिन्नास्वामी के मैदान में खेलने वाली हैं। इस मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी सामने निकल कर आई है और Faf Du Plessis इस मुकाबले को खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

क्या बोले मैथ्यू पॉट:

दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मैथ्यू पॉट ने Faf Du Plessis के फिटनेस अपडेट को देते हुए कहा “अभी तक उनकी फिटनेस का आकलन नहीं हुआ है और आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले नेट्स के दौरान ही पता चलेगा कि वह कितने फिट है। तभी कोई फैसला लिया जाएगा।”

कैसा रहा है प्रदर्शन:

पिछले सीजन तक फाफ डुप्लेसी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की कप्तानी कर रहे थे लेकिन इस साल के मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीद लिया था। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 2 मुकाबले में 79 रन बनाए है और उसमें एक फिफ्टी भी शामिल हैं।

Read More Here:

MS Dhoni की टीम की बखिया उधेड़ने वाले Priyansh Arya का Gautam Gambhir से है खास कनेक्शन? पिता ने खोला बड़ा राज