टीम इंडिया की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें? IND VS ENG टेस्ट सीरीज में इस मैच में वापसी करेंगे Mark Wood

IND VS ENG Test Series: इंग्लैंड की टीम इन दिनों अपने तेज गेंदबाजों की फिटनेस को लेकर परेशान है, लेकिन अब इस मामले में एक अच्छी खबर आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) चौथे टेस्ट से पहले फिट हो सकते हैं।

iconPublished: 06 Jun 2025, 08:48 PM

Mark Wood Injury Update: आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो गई है। जहां भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इसके लिए दोनों टीमों ने अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। इसमें इंग्लैंड की टीम में एक ऐसे तेज गेंदबाज की वापसी होने जा रही है जो भारतीय टीम को काफी परेशान कर सकता है। इस खिलाड़ी का नाम मार्क वुड है।

इंग्लैंड टीम के लिए अच्छी खबर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपने तेज गेंदबाजों की चोटों से जूझ रही है, लेकिन अब एक अच्छी खबर आई है। टीम के तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) भारत के खिलाफ 23 जुलाई से मैनचेस्टर में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट के लिए फिट हो सकते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद वुड के घुटने की सर्जरी हुई थी, जहां वह सिर्फ दो मैच ही खेल पाए थे।

चयनकर्ता ल्यूक राइट ने मार्क वुड की वापसी को लेकर आत्मविश्वास जताया है। स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए राइट ने कहा, "मुझे लगता है कि वुडी ने अब हल्की गेंदबाजी शुरू कर दी है। वह अभी कुछ ही पेस पर गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन यह एक अच्छा संकेत है। तो, वह रिकवरी के रास्ते पर हैं। मुझे लगता है कि अगर हम उन्हें वापस ला सकें, तो उनके पास चौथे या पांचवें टेस्ट के लिए विकल्प हो सकता है। लेकिन फिर से, हर दिन उन्हें हर बॉक्स पर टिक करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि वह ठीक हैं।"

टेस्ट क्रिकेट में Mark Wood का प्रदर्शन

मार्क वुड गेंद और बल्ले दोनों से अपने विरोधियों को परेशान करने का दम रखते हैं। उन्होंने अब तक 37 टेस्ट मैच खेले हैं। मार्क वुड (Mark Wood) ने इन 37 टेस्ट मैचों में 3.31 की इकॉनमी से 119 विकेट लिए हैं। उन्होंने इन 37 टेस्ट मैचों में 15.82 के औसत से 807 रन भी बनाए हैं।

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टेस्ट टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जेकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।

Read More Here:

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस गेंदबाज की वापसी से टीम इंडिया में खौफ!

बेंगलुरु भगदड़ के बाद जागा BCCI! अब लेगा बड़ा फैसला, इस रिपोर्ट में खुलासा