एमएस धोनी के लिए हुक्का लगाने वाला खिलाड़ी कौन? इस प्लेयर सामने आया नाम

MS Dhoni: अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर एमएस धोनी के लिए हुक्का लगाने वाला खिलाड़ी कौन था? तो आइए जानते हैं कि फैंस ने किस खिलाड़ी पर कयास लगाए।

iconPublished: 03 Sep 2025, 08:47 PM
iconUpdated: 03 Sep 2025, 11:34 PM

MS Dhoni Hookah Man: सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाला शख्स जाहिर तौर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) और हुक्के को लेकर चल रही चर्चा के जरूर रूबरू हुआ होगा। इरफान पठान के बयान के बाद धोनी के लिए हुक्का लगाने वाले खिलाड़ियों की चर्चा तेज हो गई है।

इसके बाद यह कयास लगने शुरू हो गए कि आखिर वो कौन सा खिलाड़ी था, जो एमएस धोनी के लिए हुक्का लगाता था। इरफान पठान ने अप्रत्यक्ष रूप से कहा था कि धोनी के लिए हुक्का सेट करने वाले खिलाड़ियों को टीम में वरीयता दी जाती थी।

MS Dhoni के लिए हुक्का लगाने वाला खिलाड़ी कौन?

तो आइए समझते हैं कि आखिर धोनी के लिए हुक्का लगाने वाला खिलाड़ी कौन हो सकता है। बता दें कि उस वक्त धोनी के ग्रुप के अंदर रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अंबाती रायडू और सुरेश रैना थे, साथ में रोहित शर्मा और विराट कोहली थे। लेकिन ऑलराउंडर के रूप में यह खिलाड़ी इरफान पठान के रिप्लेसमेंट नहीं थे।

MS Dhoni

लोगों ने आरपी सिंह के नाम का लगाया कयास

फैंस कयास लगाते हुए उस वक्त के पेस बॉलिंग ऑलराउंडर आरपी सिंह के नाम पर पहुंचे। कहा जाता है कि वह धोनी के करीबी थे और इरफान पठान के रिप्लेसमेंट भी थे। तो क्या आरपी सिंह वह खिलाड़ी हैं, जिसकी इरफान पठान ने बगैर नाम लिए बात की?

बताते चलें कि आरपी सिंह भी इरफान की तरह लेफ्ट ऑर्म तेज गेंदबाज थे। हालांकि आधिकारिक तौर पर नाम का खुलासा नहीं हो पाया और ना ही हम इस आरपी सिंह के नाम की पुष्टि करते हैं।

आरपी सिंह के साथ वायरल हुई थी तस्वीर

हुक्के की चर्चा तेज होने के बाद सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें आरपी सिंह और एमएस धोनी बैठे नजर आ रहे थे। तस्वीर में एक हुक्का भी दिख रहा था। हालांकि तस्वीर में इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि यह हुक्का वाकई में था या इसको एडिट के जरिए तस्वीर में शामिल किया गया है।

Read more: 'पुराना वीडियो अब तोड़-मरोड़कर...', हुक्का कांड पर इरफान पठान ने तोड़ी चुप्पी, सामने आया पहला रिएक्शन

रोहित-शुभमन और बुमराह सहित बाकी खिलाड़ी आखिर कैसे 'ब्रोंको' टेस्ट से बच निकले? आप भी जान लीजिए हकीकत