IPL खत्म तो टेंशन नहीं! इस धमाकेदार T20 लीग की हुई शुरुआत; शेड्यूल से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक, जानें सबकुछ

IPL 2025 खत्म होने के बाद अमेरिका में खेले जाने वाले मेजर लीग क्रिकेट का बिगुल बजने वाला है। आईपीएल के तर्ज पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा।

iconPublished: 11 Jun 2025, 03:43 PM
iconUpdated: 11 Jun 2025, 03:44 PM

Major League Cricket 2025: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का फाइनल 03 जून को खेला गया था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल के सूखे को खत्म करते हुए खिताब जीता था। क्रिकेट फैंस आईपीएल खत्म होने के बाद काफी उदास नजर आए। लेकिन अब टेंशन लेने की बात नहीं है, आईपीएल खत्म होने के बाद एक नई टी20 लीग की शुरुआत होने जा रही है जहां आपको क्रिकेट का जबरदस्त धमाका देखने को मिलेगा।

IPL 2025 के बाद मेजर लीग क्रिकेट का सीजन 3

बता दें कि आईपीएल खत्म होने के करीब 11 दिन बाद मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2025) के तीसरे सीजन की शुरुआत होने जा रही है। इस लीग में भी आपको आईपीएल के जैसा जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। अमेरिका में खेली जाने वाली लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत 12 जून, गुरुवार से होगी, लेकिन टाइम में फर्क के चलते भारत में इस लीग की शुरुआत 13 जून, शुक्रवार से होगी।

6 टीमें लेंगी हिस्सा

मेजर लीग क्रिकेट के इस सीजन में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इन 6 टीमों में- वॉशिंगटन फ्रीडम, सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स, एमआई न्ययूॉर्क, टेक्सास सुपर किंग्स, लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स औरसिएटल ओर्कास शामिल है।

भारत में कहां देखें लाइव?

मेजर लीग क्रिकेट को भारत में टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा या नहीं, इस बात को लेकर फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन, टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार के जरिए की जाएगी।

भारत में टाइमिंग का फर्क

अमेरिका में खेले जाने वाले मुकाबले वहां शाम को 6 बजे शुरू होंगे, जो भारत में अगले दिन सुबह 6:30 बजे से शुरू होंगे। टाइमिंग में करीब साढ़े बारह घंटे का फर्क है। इसी तरह वहां जो मुकाबल दिन में 2 बजे शुरू होगा, भारत में उस मैच की शुरुआत अगले दिन रात में 2am बजे से होगी। कुछ मुकाबले सुबह 5:30am, 4:30am, 1:30am और 12:30am पर भी शुरू होंगे।

बताते चलें कि सीजन में कुल 34 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 30 लीग मैच होंगे। भारतीय समय के अनुसार 13 जून से शुरू होने वाली लीग का फाइनल 14 जुलाई को खेला जाएगा।

ऐसा है पूरा शेड्यूल

Read more:

IND vs ENG: इंग्लैंड की 'रेड बॉल' क्यों भारत के लिए बनेगी सिरदर्द? गिल एंड कंपनी बड़ी मुसीबत में!