"फाइनल के लिए 3-4 दिन से..." कुलदीप यादव ने की Rohit Sharma की कप्तानी की तारीफ!

Kuldeep Yadav ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में Rohit Sharma की शानदार कप्तानी की तारीफ की। उन्होंने बताया कि रोहित पिछले 3-4 दिनों से इस फाइनल के लिए खास प्लानिंग कर रहे थे, जिसका असर टीम की जीत में साफ दिखा।

iconPublished: 10 Mar 2025, 12:03 AM
iconUpdated: 09 May 2025, 12:27 PM

Rohit Sharma की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया हैं। इस आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को आसानी से मात देते हुए खिताब जीता हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 4 विकेट से जीत अर्जित की है और सभी खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। इस मुकाबले के अंत में जाकर दबाव देखने को मिला था लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने इस दबाब से को सभी से सोखा और मुकाबले में जीत अर्जित की।

Kuldeep Yadav ने किया खुलासा

इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय खिलाड़ी जमकर जश्न मना रहे थे जिस दौरान वें मीडिया से बातचीत भी कर रहे थे। इसी दौरान भारतीय स्पिनर Kuldeep Yadav ने अपनी ख़ुशी व्यक्त की वहीं उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी की भी तारीफ की।

Image

Kuldeep Yadav ने बताया कि रोहित शर्मा काफी समय से इस फाइनल की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने अपने बयान में कहा “रोहित शर्मा की कप्तानी शानदार थी, वह इस फाइनल के लिए पिछले 3-4 दिनों से योजना बना रहे थे।”

Kuldeep Yadav की शानदार गेंदबाज़ी

इस मुकाबले में भारतीय टीम पहले गेंदबाज़ी कर रही थी जहाँ भारत की तरफ से Kuldeep Yadav ने कमाल की गेंदबाज़ी की हैं। उन्होंने खतरनाक दिख रहे रचिन रविंद्र और केन विलियमसन को आउट किया था। इस फाइनल मुकाबले में उन्होंने 10 ओवर में 40 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए थे।

Rohit Sharma ने खेली कप्तानी पारी

इस पूरे टूर्नामेंट में रोहित शर्मा ने कमाल की कप्तानी की थी लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्होंने बल्ले से भी सभी को इम्प्रेस किया था। 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने भारत को कमाल की शरूआत दिलाई थी और उन्होंने 83 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली थी।