IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 24वें मैच में केएल राहुल (KL Rahul) का एक अलग ही रूप देखने को मिला। इस मैच में राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली और छक्का लगाकर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई।
KL Rahul ने खोला खास अंदाज में जश्न मनाने का राज, इस साउथ फिल्म से है इसका बड़ा कनेक्शन
KL Rahul Reveals Fiery Celebration Story Against RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 24वां मैच बेहद खास रहा। यह एक लो-स्कोरिंग टाइट मैच था। जो 10 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। मैच के हीरो केएल राहुल (KL Rahul) रहे। जिन्होंने छक्का लगाकर दिल्ली को 6 विकेट से जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही राहुल खास अंदाज में जश्न मनाते नजर आए। उन्होंने अब इसका राज बताना बंद कर दिया है।
केएल राहुल ने खोला खास अंदाज में जश्न मनाने का राज
मैच के बाद जब केएल राहुल (KL Rahul) से इस सेलिब्रेशन का मतलब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह अंदाज उन्हें उनकी पसंदीदा साउथ फिल्म ‘कंटारा’ से मिला है। राहुल ने कहा, "ये मैदान मेरे लिए बहुत खास है। ये सेलिब्रेशन मेरी फेवरेट मूवी ‘कंटारा’ से था। मैं बस ये दिखाना चाहता था कि ये मेरी ज़मीन है, मेरा घर है और यहां मुझसे बेहतर कोई नहीं खेल सकता।"
मैच के बाद इंटरव्यू में केएल राहुल (KL Rahul) ने कहा, “मुझे शुरुआत से ही आक्रामक खेलने की योजना थी। मैं अपने शॉट्स को जानता हूं और मुझे पता था कि किन क्षेत्रों को निशाना बनाना है। चिन्नास्वामी में मैंने काफी क्रिकेट खेला है, इसलिए यहां की पिच और माहौल से अच्छी तरह वाकिफ हूं।”
The way he says 'This is mine' 🥹 pic.twitter.com/DKnWv2HcmN
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 11, 2025
बेंगलुरु के खिलाफ केएल राहुल का प्रदर्शन
इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले पावर प्ले में ही दिल्ली के ओपनर को पवेलियन भेज दिया था। जिसके बाद दिल्ली के लिए जीतना मुश्किल लग रहा था। तभी केएल राहुल मैदान पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने 53 गेंदों पर 175.47 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 93 रन बनाए। जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल हैं।
आईपीएल 2025 में KL Rahul का प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 4 मैच खेले हैं। लेकिन केएल राहुल ने सिर्फ 3 मैच ही खेले हैं। इस दौरान उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 5 गेंदों पर विस्फोटक 15 रन बनाए। इसके बाद चेन्नई के खिलाफ 77 रन और अब बेंगलुरु के खिलाफ नाबाद पारी खेली। केएल राहुल ने आईपीएल 2025 में 92.50 की औसत से 185 रन बनाए। जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं।
Read More Here:
Riyan Parag को दिया गया गलत आउट? अंपायर ने आउट दिया तो मैदान पर हुई बहस! क्रिकेटर ने कही ये बात