दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़े KL Rahul, फिर भी नहीं खेल पाएंगे पहला मैच; जानिए कारण

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलेगी। केएल राहुल ने टीम के ट्रेनिंग कैम्प को जॉइन कर लिया है।

icon द्वारा नीराज शर्मा
iconPublished: 23 Mar 2025, 12:39 AM
iconUpdated: 09 May 2025, 12:43 PM

KL Rahul Joins Delhi Capitals: IPL 2025 में अपना पहला मैच खेले जाने से 2 दिन पहले ही केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के कैम्प को जॉइन कर लिया है। राहुल अभी तक मुंबई में भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ अभ्यास कर रहे थे। अब आखिरकार वो विशाखापट्टनम आ गए हैं, जहां 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (DC vs LSG) का मैच खेला जाएगा।

राहुल, जिन्हें लेकर कहा गया कि उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी का ऑफर ठुकरा दिया था। वो अब अपनी पुरानी टीम यानी LSG के खिलाफ मैच के साथ अपने नए सीजन का आगाज करेंगे। जब पाया गया कि राहुल टीम की कप्तानी नहीं करना चाहते, ऐसे में अक्षर पटेल को दिल्ली टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था।

दिल्ली के लिए पहले कुछ मैच नहीं खेलेंगे KL Rahul

KL Rahul की वाइफ आथिया शेट्टी अभी प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस कारण राहुल दिल्ली कैपिटल्स के शुरुआती कुछ मुकाबलों को मिस कर सकते हैं। शायद यह भी एक कारण हो सकता है कि उन्होंने DC फ्रैंचाइजी का चेहरा बनने से इनकार कर दिया था। मगर कप्तान ना होते हुए भी वो टीम के अंदर एक लीडर का रोल निभा रहे होंगे।

राहुल को पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिलीज कर दिया था। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उनपर 14 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। बता दें कि वो अपने करियर में पहली बार दिल्ली टीम के लिए खेल रहे होंगे।

दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड: केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मिचेल स्टार्क, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, मुकेश कुमार, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, दुष्मंता चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मानवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी