"राहुल...राहुल....." सुपर ओवर के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजे KL Rahul के नारे, फैंस ने जमकर बढ़ाया प्रोत्साहन, देखें वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए KL Rahul ने सुपर ओवर में मुकाबला जिताया था जहाँ सुपर ओवर के दौरान केएल राहुल के पूरे मैदान में नारे सुनाई दे रहे थे।

iconPublished: 17 Apr 2025, 11:37 AM
iconUpdated: 17 Apr 2025, 11:38 AM

KL Rahul ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 32वें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलवाई थी। इस मुकाबले में शांति रखते हुए केएल राहुल ने आसानी से प्रेशर के वक़्त में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला जिताया था।

इस सीजन KL Rahul काफी अच्छे फॉर्म में है जहाँ उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को काफी मुकाबले जिताए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिआफ भी उन्होंने वहुमुल्य पारी खेल कर अहम योगदान निभाया था। हालाँकि एक ऐसा लम्हा आया था जब केएल राहुल के लिए गर्व का पल होगा।

KL Rahul के लिए गर्व का पल:

इस मुकाबले के सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स 12 रनों को हासिल करने के लिए मैदान पर उतरी थी। ट्रिस्टन स्टब्स के साथ KL Rahul बल्लेबाज़ी करने के लिए आए थे। केएल राहुल ने पहले गेंद पर बाउंसर को 2 रन के लिए मारा था।

इसके बाद अगले गेंद से से पहले केएल राहुल के लिए एक गर्व का माहौल था जहाँ इस गेंद से पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूद हर फैन केएल राहुल के नारे लगा रहा था। मैदान में राहुल – राहुल के नारे साफ़ साफ़ सुनाई दे रहे हैं।

शानदार रहा है आईपीएल 2025:

KL Rahul को इस सीजन के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने टीम में शामिल किया था। इस सीजन उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है जहाँ उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को काफी मुकाबले जीता दिए हैं। इस सीजन अभी तक उन्होंने 5 मुकाबले खेले है जिसमें उन्होंने 59.50 की औसत से 238 रन बनाए हैं।

Image

दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका के पहले स्थान पर मौजूद:

इस टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स काफी अच्छे फॉर्म में नजर आ रही है जहाँ इस सीजन उन्होंने 6 मुकाबले खेले है और उनमें से 5 मैच जीत कर वें अंक तालिका में 10 अंक के साथ पहले पायदान पर मौजूद हैं। उन्होंने सिर्फ एक ही मुकाबला गवाया था जो भी वें काफी करीब आ गए थे।

Read more:

IPL 2025 के बीच राजस्थान को लगा बड़ा झटका, संजू सैमसन के उठा भयंकर दर्द; दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में हुए रिटायर हर्ट