Karun Nair: टीम इंडिया से ड्रॉप किए जाने के बाद रणजी में करुण नायर का बल्ला लगातार उगल रहा आग, टीम सिलेक्टर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Kerala vs Karnataka: भारतीय टेस्ट टीम में वापसी का इंतजार कर रहे करुण नायर (Karun Nair) ने रणजी ट्रॉफी में एक बार फिर बल्ले से कमाल दिखाया है। नायर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केरल के खिलाफ चल रहे मैच के दूसरे दिन दोहरा शतक जड़ा।

iconPublished: 02 Nov 2025, 03:53 PM
iconUpdated: 02 Nov 2025, 11:34 PM

Karun Nair Hit Double Century Against Kerala: भारतीय क्रिकेटर करुण नायर ने एक बार फिर अपने बल्ले से ये साबित कर दिया है कि वो अब भी बड़े मंच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारतीय टेस्ट टीम और इंडिया ‘ए’ स्क्वॉड से बाहर होने के बाद काफी समय से चयनकर्ताओं की नजरों से दूर चल रहे नायर ने रणजी ट्रॉफी में जोरदार वापसी की है।

केरल के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में करुण नायर (Karun Nair) ने शानदार दोहरा शतक जड़ते हुए कर्नाटक को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इससे पहले वो गोवा के खिलाफ भी नाबाद 174 रन की पारी खेल चुके थे, जो इस बात का साफ संकेत है कि ये अनुभवी बल्लेबाज लगातार रन बनाने के मूड में है।

खराब शुरुआत के बाद नायर ने संभाला मोर्चा

मैच के पहले दिन कर्नाटक की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने मात्र 13 रन पर दोनों ओपनर खो दिए, जिससे टीम दबाव में आ गई। लेकिन इसी मुश्किल समय में करुण नायर (Karun Nair) ने अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने पहले कृष्णन श्रीजीत (65) के साथ 124 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। इसके बाद रविचंद्रन स्मारन (139* नाबाद) के साथ चौथे विकेट के लिए 297 रनों की अटूट साझेदारी कर कर्नाटक को मजबूत स्कोर की ओर बढ़ाया। नायर की इस पारी में 21 खूबसूरत चौके और 2 जोरदार छक्के शामिल थे।

सेलेक्टर्स ने बार-बार किया Karun Nair को इग्नोर

33 वर्षीय करुण नायर का टीम इंडिया से बाहर होना काफी चर्चा का विषय रहा है। इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने उस समय कहा था कि चयनकर्ताओं को नायर से “थोड़ा और” की उम्मीद थी। इसके बाद वेस्टइंडीज सीरीज़ के लिए भी उन्हें मौका नहीं मिला। इतना ही नहीं, दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ होने वाली घरेलू रेड-बॉल सीरीज़ के लिए इंडिया ‘ए’ टीम में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया। यह उनके लिए एक और बड़ा झटका था।

Karun Nair hit double century against Kerala for Karnataka during KER vs KAR Ranji Trophy Elite 2025-26

नायर ने हार मानने से किया इनकार

करुण नायर ने हाल ही में स्वीकार किया था कि टीम से बाहर होना उनके लिए निराशाजनक रहा, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद पर भरोसा नहीं खोए हैं। उनका कहना है, "मेरा काम रन बनाना है और मैं वही कर रहा हूँ। सपना सिर्फ एक है, देश के लिए खेलना।"

Read More Here:

45 वर्षीय रोहन बोपन्ना ने टेनिस को कहा अलविदा, इमोशनल पोस्ट के साथ खत्म किया 22 साल का सफर

Shreyas Iyer का दर्द नहीं सह पाई सूर्यकुमार यादव की मां, लाल साड़ी पहन छठ पूजा में श्रेयस अय्यर के लिए मांगी दुआ

विमेंस वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का मंच तैयार, इन चार टीमों में होगा घमासान; जानें डेट-टाइन-वेन्यू के साथ फुल डिटेल

तिरंगे का अपमान, किंग कोहली को नहीं है बर्दाश्त; सिडनी ग्राउंड में फैन से हुई चूक; विराट ने किया ऐसा गेस्चर जो हो रहा VIRAL