मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी! जसप्रीत बुमराह जल्द करेंगे IPL में वापसी? NCA में गेंदबाजी करते आए नजर

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अब तक फैंस जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को गेंदबाजी करते नहीं देख पाए हैं। इससे मुंबई इंडियंस (MI) को भी भारी नुकसान हो रहा है। लेकिन हाल ही में बुमराह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह नेट्स में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं।

iconPublished: 30 Mar 2025, 09:32 PM
iconUpdated: 30 Mar 2025, 11:34 PM

Jasprit Bumrah Bowling Video at the NCA: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) की शुरुआत निराशाजनक रही है। टीम अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है, लेकिन इस बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। चोट के कारण लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहे भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अब अपनी फिटनेस हासिल करने के करीब नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्हें बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में नेट्स में पूरे जोश के साथ गेंदबाजी करते देखा गया है।

NCA में Jasprit Bumrah की गेंदबाजी का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को बेंगलूरु के एनसीए में गेंदबाजी करते देखा जा सकता है। वह पूरी गति से गेंदबाजी कर रहे हैं, जिससे पता चलता है कि वह धीरे-धीरे फिटनेस हासिल कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है और न ही यह तय है कि बुमराह मैदान पर कब वापसी करेंगे।

मुंबई इंडियंस को बुमराह की सख्त जरूरत

मुंबई इंडियंस इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है। मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया था, जबकि दूसरे मैच में उसे गुजरात टाइटंस ने हराया। अब मुंबई इंडियंस का अगला मैच 30 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। हालांकि, जसप्रीत बुमराह के इस मैच में खेलने की संभावना कम है, लेकिन उम्मीद है कि अप्रैल के बीच तक वह टीम में वापसी कर सकते हैं।

लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से बाहर हैं बुमराह

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) आखिरी बार फरवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट में खेलते नजर आए थे। उस मैच में उन्होंने सिर्फ पहली पारी में गेंदबाजी की थी और दूसरी पारी में मैदान पर नहीं उतरे थे। इसके बाद पीठ दर्द के कारण उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की टीम से बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया था।

Read More Here:

Sanjay Manjrekar ने CSK में MS Dhoni की भूमिका पर उठाए सवाल, RCB के खिलाफ 9वें नंबर पर की थी बल्लेबाजी

कभी नहीं सुना होगा ऐसा सैलरी हाइक, सात साल में 10 गुना बढ़ी श्रेयस अय्यर की IPL सैलरी

RCB ना जीते IPL... बेंगलुरु को 'श्राप' दे रहा यह 6 बार का चैंपियन खिलाड़ी, CSK से था नाता

IPL 2025 के पहले 10 मैच, जानें कब किस टीम की होगी भिड़ंत; संडे को महामुकाबला