India vs England: एजबेस्टन टेस्ट से पहले बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किलें, जसप्रीत को लेकर आई बड़ी अपडेट; फैंस ने पीटा माथा

Jasprit Bumrah: सामने आई रिपोर्ट में बताया गया कि इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं होंगे।

iconPublished: 26 Jun 2025, 05:12 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 04:33 PM

Jasprit Bumrah Likely To Miss IND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद टीम इंडिया ने लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में हार का सामना किया था। अब बर्मिंगघम के एजबेस्टन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले सामने आई खबर चौंका देने वाली है, जिसमें बताया गया कि टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे।

एक्प्रेस स्पोर्ट्स में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि बुमराह एजबेस्टन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में बाहर बैठ सकते हैं। दूसरे टेस्ट में बुमराह को बाहर बिठाने का फैसला या तो उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए लिया जा सकता है या फिर तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जाएगा इसकी वजह से लिया जा सकता है।

Jasprit Bumrah

हेडिंग्ले टेस्ट में बुमराह

बता दें कि हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने कुल 44 ओवर फेंके थे। पहली पारी में बुमराह ने 5 विकेट चटकाए थे। हालांकि दूसरी पारी में उन्हें कोई सफलता नहीं मिल सकी थी। रिपोर्ट में बताया गया कि बुमराह की वापसी 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेले जाने वाले टेस्ट में हो सकती है। हालांकि अभी बीसीसीआई की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है।

कब से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट?

बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट की शुरुआत 02 जुलाई से होगी। इसके बाद 10 जुलाई से लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट खेला जाएगा, जिसमें बुमराह की वापसी की ज्यादा उम्मीद है।

Jasprit Bumrah

पांचों टेस्ट नहीं खेलेंगे बुमराह, पहले ही हो गया था तय

गौरतलब है कि टेस्ट की शुरुआत से पहले ही यह साफ हो गया था कि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में पांचों टेस्ट नहीं खेलेंगे। सीरीज से पहले हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया था बुमराह सीरीज में ज्यादा से ज्यादा सिर्फ 3 टेस्ट ही खेलेंगे।

Read more: जिस बात का था डर वहीं हुआ, दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड टीम में हुई धाकड़ गेंदबाज का वापसी; एजबेस्टन में निकलेगी टीम इंडिया की हवा?