आईपीएल 2025 के लिए Jasprit Bumrah हुए फिट, आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में दिखाएंगे जलवा!

IPL 2025 के बीच मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने निकल कर आई हैं। आरसीबी के खिलाफ मुकबले से पहले जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के कैंप में शामिल हो गए हैं।

iconPublished: 06 Apr 2025, 11:38 AM
iconUpdated: 06 Apr 2025, 11:34 PM

आईपीएल 2025 में 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने निकल कर आई हैं। इस वक़्त दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक Jasprit Bumrah अब फिट हो चुके है और वें इस सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के कैंप में शामिल हो गए हैं।

06 अप्रैल को मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की घोषणा करी कि Jasprit Bumrah की वापसी हो चुकी हैं। फैंस के द्वारा इस वीडियो को पसंद किया जा रहा है जिसके बारे में चर्चा भी हो रही हैं वहीं जसप्रीत बुमराह की वापसी से फैंस खुश भी हैं।

Jasprit Bumrah पूरे तरीके से हुए फिट:

Jasprit Bumrah मुंबई इंडियंस के कैंप में शामिल हो गए है और खबरों के अनुसार वें पूरे तरीके से फिट हो गए हैं। उनके कैंप में आने से ये उम्मीद लगाई जा रही है कि आरसीबी के खिलाफ 7 अप्रैल को मुकाबला खेल सकते हैं वहीं 13 अप्रैल को उनका दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेलना तय नजर आ रहा हैं।

कैसे हुए थे चोटिल:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के अंतिम मुकाबले के बाद Jasprit Bumrah ने एक भी मुकाबला नहीं खेला हैं। इस सीरीज के बाद उन्हें लोअर बैक में दर्द का सामना करना पड़ा था जिस कारण उन्हें आराम दिया गया था और उनके फिटनेस पर काम किया जा रहा था।

Mumbai Indians की तेज़ गेंदबाज़ी हुई और मजबूत:

इस वक़्त मुंबई इंडियंस की तेज़ गेंदबाज़ी का नेतृत्व दीपक चहर और ट्रेंट बोल्ट कर रहे है वहीं इसी बीच सत्यनारायण राजू और अश्विनी कुमार ने डेब्यू कर सभी को प्रभावित किया था। हालाँकि मुंबई इंडियंस की टीम 4 में से सिर्फ एक मुकाबला ही जीत पाए हैं। जसप्रीत बुमराह की वापसी से मुंबई इंडियंस का गेंदबाज़ी क्रम और मजबूत हो जाएगा।

जसप्रीत बुमराह का आईपीएल करियर:

जसप्रीत बुमराह के आईपीएल करियर के बारे में बात की जाए तो उन्होंने 133 मुकाबले में 22.52 की औसत से 165 चटकाए हैं। उनकी इकॉनमी मात्र 7.3 की रही और वें हर 3 ओवर के बाद कम से कम एक विकेट जरुर चटकाते हैं।