IPL 2025: "जब करना था बराबर किया अब... रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ कलह? सामने आए वीडियो ने चौंकाया!

Rohit Sharma: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा कह रहे हैं कि उन्हें जो करना था उन्होंने कर लिया। इस वीडियो के बाद फैंस रोहित और मुंबई इंडियंस के बीच विवाद के कयास लगाने शुरू कर दिए।

iconPublished: 04 Apr 2025, 12:33 AM
iconUpdated: 15 Apr 2025, 06:21 PM

Rohit Sharma And Mumbai Indians IPL 2025: आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन (2024) बड़ा फैसला करते हुए रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया था। रोहित मुंबई को 5 आईपीएल ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान हैं। पिछले सीजन रोहित को अचानक कप्तानी से हटा देना फैंस को कुछ हजम नहीं हुआ था। अब सामने आए वीडियो में रोहित शर्मा ने चौंकाने वाली बात बोलते हुए नजर आए।

Rohit Sharma और मुंबई इंडियंस के बीच सबकुछ ठीक नहीं?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर जहीर खान से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में रोहित शर्मा ने कहा, "जब करना था बराबर किया मैंने। अब मेरे को कोई जरूरत नहीं है।" रोहित इतना ही बोल पाते हैं कि लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पीछे से आकर उन्हें पकड़ लेते हैं।

फैंस ने लगाने शुरू किए कयास (Rohit Sharma)

वीडियो के वायरल होते ही फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक यूजर ने रोहित शर्मा की आलोचना करते हुए लिखा, "पहले 16 करोड़ लो और फिर बोल दो अब कुछ करने की जरूरत नहीं है।" वहीं एक दूसरे यूजर ने पूरी वीडियो अपलोड करने की मांग की। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि रोहित शर्मा किस बारे में बात कर रहे थे। यहां देखें वीडियो पर रिएक्शन...

लखनऊ से अगला मैच

बता दें कि मुंबई इंडियंस को अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 04 अप्रैल, शुक्रवार को खेलना है। दोनों के बीच यह भिड़ंत लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी। इस मैच के जरिए दोनों टीमें सीजन की दूसरी जीत तलाश करेंगी।

Read more: