IPL 2025: इस सीजन में खेले गए अभी तक के मुकाबलों में कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे है जो अपने उम्मीदों के ऊपर पूरे सही तरीके से खड़े उतरे हैं। उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया हैं।
अपनी फ्रेंचाइजी के लिए पूरा पैसा वसूल हैं ये 5 खिलाड़ी, करोड़ो लिया लेकिन हर मैच में कर रहे शानदार प्रदर्शन
Table of Contents
भारतीय प्रीमियर लीग (IPL 2025) को शुरू हुए काफी दिन हो गए है और कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को इम्प्रेस किया हैं। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे है जो उम्मीद के जितना प्रदर्शन नहीं कर पाए है लेकिन कुछ खिलाड़ी अपने उम्मीद पर पूरे सही तरीके से खड़े उतरे हैं।
उन्हें जिस काम के लिए फ्रैंचाइज़ी के द्वारा नीलामी में खरीदा गया या रिटेन किया गया था वें उस काम में अभी तक सफल रहे हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में चर्चा करेंगे जिन्होंने अपने IPL 2025 में प्रदर्शन से सभी को इम्प्रेस किया हैं।
IPL 2025: इन 5 खिलाड़ियों ने किया इम्प्रेस:
निकोलस पूरण:
इस लिस्ट में पहला नाम निकोलस पूरण का है जहाँ इस नीलामी से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें रिटेन किया था। उन्होंने इस फैसले को सही साबित किया है और इस सीजन काफी अच्छा प्रदर्शन किया हैं। उन्होंने 4 मुकाबलों में 50.25 की औसत से 201 रन बनाए है औ इस वक़्त उनके नाम ही ऑरेंज कैप हैं।
मिचेल मार्श
इस लिस्ट में अगला नाम मिचेल मार्श का है जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2025 की नीलामी में खरीदा था। पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया हैं। उन्होंने अभी तक 4 मुकाबलों में 184 रन बनाए है और काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
साईं सुदर्शन:
इस लिस्ट में तीसरा नाम गुजारात के बल्लेबाज़ साईं सुदर्शन का है जहाँ उन्होंने इस IPL 2025 के सीजन लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और रन बनाए हैं। गुजारत के लिए इस सीजन 4 मुकाबलों में 47.75 की औसत से 191 रन बनाए हैं।
नूर अहमद:

इस लिस्ट में अगला नाम नूर अहमद का है जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स ने नीलामी में उनकी कीमत 5 करोड़ से बढ़ा कर 10 करोड़ में खरीदा था। उन्होंने अपने प्रदर्शन से इस निर्णय को सही साबित भी किया हैं। उन्होंने 4 मुकाबलों में ही 10 विकेट अपने नाम कर लिए हैं।
मिचेल स्टार्क
इस लिस्ट में अगला नाम दिल्ली कैपिटल्स के तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क का हैं। उनका पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था लेकिन इस साल दिल्ली के लिए उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाज़ी की हैं। उन्होंने अभी तक सिर्फ 3 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 9 बल्लेबाजों को आउट कर दिया हैं।
Read More Here: