IPL 2025: एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने खेला बड़ा मास्टर स्ट्रोक, इन 2 खिलाड़ियों की प्लेइंग-11 में होगी सरप्राइज एन्ट्री

आईपीएल के 18वें सीजन में शुक्रवार को मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इस मैच में Mumbai Indians की प्लेइंग-11 में 2 बड़े बदलाव होंगे।

icon द्वारा Kalpesh Kalal
iconPublished: 30 May 2025, 01:27 PM
iconUpdated: 30 May 2025, 01:28 PM

Mumbai Indians Playing-11 in Eliminator Match: क्रिकेट गलियारों में इस वक्त हर किसी की नजरें भारत की सरजमीं पर खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन पर टिकी है। जो अपने आखिरी स्टेज पर है। जहां प्लेऑफ के मुकाबले शुरू हो चुके हैं और शुक्रवार को एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। पंजाब के मोहाली के मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच होने वाले इस एलिमिनेटर मैच के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं।

Mumbai Indians की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव

आईपीएल के 18वें सीजन में पॉइंट्स टेबल की तीसरे और चौथे नंबर की टीमों के बीच होने वाले इस मैच में रोचक जंग की उम्मीद है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम को टक्कर देने के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का कारवां पूरी तरह से तैयार है जो यहां पर गुजरात से लीग मैचों की हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी। इसी बीच इस बड़े मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

मुंबई इंडियंस में 2 धाकड़ खिलाड़ियों की सरप्राइज एन्ट्री

जी हां... एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)की टीम गुजरात टाइटंस को चौंकानें के लिए तैयार है। क्योंकि इस मैच में हार्दिक पांड्या की सेना में 2 खिलाड़ियों की सरप्राइज एन्ट्री होने वाली है। ये दोनों ही खिलाड़ी गुजरात टाइटंस को झटका दे सकते हैं। यहां हम मुंबई इंडियंस के खेमे में दो बदलाव की चर्चा करने वाले हैं। जिससे मुंबई पलटन का इस मैच में प्लेइंग-11 बदल जाएगा। तो चलिए जानते हैं कौन से दो खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस देगा इस मैच में सरप्राइज एन्ट्री।

जॉनी बेयरेस्टो और चरिथ असालंका को मुंबई देगी मौका

दरअसल एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए रेयान रिकेलटन और विल जैक्स की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। ऐसे में इस मैच में उनकी जगह पर इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरेस्टो आएंगे तो वहीं दूसरे खिलाड़ी के रूप में श्रीलंका के चरिथ अकालंका होंगे। इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी से विरोधी टीम को मुंबई इंडियंस कोई मौका नहीं देना चाहेगी। विल जैक्स और रेयान रिकेलटन अपने देश को लौट गए हैं जो नेशनल ड्यूटी करेंगे। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने इन दो खिलाड़ियों को जोड़ा है।

Also Read- IPL 2025: मुंबई इंडियंस से होने वाले एलिमिनेटर मैच से पहले गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, टीम के 2 स्टार खिलाड़ी नहीं होंगे मैच का हिस्सा