IPL 2025 SRH vs RR: आईपीएल 2025 का दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। पहली पारी में बैटिंग करते हुए हैदराबाद ने पावरप्ले के अंदर जबरदस्त कुटाई कर दी।
IPL 2025: पावरप्ले में SRH ने कर दी कुटाई, हक्का-बक्का रह गए राजस्थान के गेंदबाज; बोर्ड पर लगे 94 रन
IPL 2025 SRH 94 Runs In Powerplay: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी हैदराबाद ने पावरप्लेमें जबरदस्त कुटाई कर दी। टीम के लिए पावरप्लेमें ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा रन बनाए।
पावरप्ले में बोर्ड पर लगाए 94 रन (IPL 2025)
बता दें कि हैदराबाद ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 94 रन बोर्ड पर लगा दिए। इस दौरान टीम के लिए ओपनिंग पर उतरने वाले ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 46 (18 गेंद) रन स्कोर किए।
ओपनिंग से ही मिली ताबड़तोड़ शुरुआत (IPL 2025)
हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 45 (20 गेंद) रनों की साझेदारी की। हैदराबाद को पहला झटका चौथे ओवर की पहली गेंद पर 45 रनों के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में लगा। अभिषेक ने 11 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 24 रन स्कोर किए।
अभिषेक का विकेट गिरने के बाद ईशान किशन मैदान पर आए और उन्होंने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी। विकेट गिरने से टीम की रन गति में कोई फर्क नहीं पड़ा। अब देखना दिलचस्प होगा हैदराबाद कितना टोटल बोर्ड पर लगाती है।
हैदराबाद के नाम सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड
गौरतलब है कि हैदराबाद के नाम पर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड मौजूद है। टीम ने पिछले सीजन (2024) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 287/3 रन बोर्ड पर लगाए थे। गौर करने वाली बात यह है कि आईपीएल इतिहास के पांच सबसे बड़े टोटल में हैदराबाद का नाम लिस्ट में तीन बार मौजूद है।
आईपीएल 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, एडम ज़म्पा, वियान मुल्डर, राहुल चाहर, कामिंडु मेंडिस, अथर्व तायडे, ईशान मलिंगा।
Read more:
IPL या PSL? चैंपियन बनने के बाद यहां होती है छप्परफाड़ पैसों की बारिश, अंतर देख नही होगा यकीन