IPL 2025 SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने साफ कर दिया कि इस बार उनकी टीम 300 रनों का आंकड़ा पार करने की तरफ देखेगी।
IPL 2025: अबकी बार 300 पार... SRH के कप्तान ने खुलेआम कर दिया एलान; पिछली बार रह गई थी कसर
IPL 2025 SRH 300 Plus Total: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) की शुरुआत बीते शनिवार (22 मार्च) से हुई। टूर्नामेंट का पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच खेला गया। अब टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला सनराइजर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। लेकिन इस मैच से पहले हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने 300 का आंकड़ा पार करने का खुलेआम एलान कर दिया।
पैट कमिंस ने खुलेआम कर दिया 300 पार का एलान (IPL 2025)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हैदराबाद की टीम स्टेज पर बैठी हुई नजर आ रही है। इस दौरान पैट कमिंस हाथ में माइक पकड़े हुए दिख रहे हैं। कमिंस तीन उंगली उठाकर इशारा करते हैं, जिसके बाद एकदम से शोर मचने लगता है। कमिंस के इस इशारे को फैंस 300 का आंकड़ा पार करने से जोड़ रहे हैं।
The way Captain Pat Cummins said "This time 300" in this IPL.🥶
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) March 23, 2025
- SRH IS COMING FOR DESTRUCTION..!!!! 🔥pic.twitter.com/nCDcOCjj9D
पिछले सीजन बाकी रह गई थी कसर
बता दें कि पिछले सीजन (2024) हैदराबाद ने आईपीएल का सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड कायम किया था। टीम ने आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 287/3 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके अलावा हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में 277/3 रनों का टोटल बोर्ड पर लगाया था, जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल था।
इस तरह हैदराबाद की टीम 300 रनों के टोटल को छूने से मानिए सिर्फ एक कदम ही दूर रह गई थी। अब इस बार यानी 2025 के सीजन में हैदराबाद टीम 300 रनों का आंकड़ा छू सकती है। इस बार हैदराबाद का बैटिंग डिपार्टमेंट और मजबूत दिख रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इस सीजन 300 का आंकड़ा पार कर सकती है या नहीं।
आईपीएल 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, एडम ज़म्पा, वियान मुल्डर, राहुल चाहर, कामिंडु मेंडिस, अथर्व तायडे, ईशान मलिंगा।