SRH vs PBKS: "यह हमारी स्टाइल... पंजाब किंग्स को हराने के बाद खुशी से झूम उठे पैट कमिंस, अभिषेक नही इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय

Pat Cummins: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली जीत के बाद काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि यह हमारी स्टाइल को सूट करता है।

iconPublished: 13 Apr 2025, 10:55 AM
iconUpdated: 13 Apr 2025, 10:57 AM

Pat Cummins Statement: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 के 27वें लीग मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबले में हैदराबाद ने 246 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.3 ओवर में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर जीत अपने नाम कर ली थी। टीम की इस जीत के बाद कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) काफी खुश नजर आए। कमिंस ने कहा कि यह हमारी स्टाइल को सूट करता है।

जीत के बाद खुशी से गदगद हुए हैदराबाद के कप्तान Pat Cummins

मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, "शानदार। यह हमारी स्टाइल को सूट करता है और हमें पता है कि हम इसे पाएंगे। यह एक अच्छा विकेट है और यहां गेंद उछलती है। 10 रन से कम का ओवर हो तो आप गेंदबाज के रूप में बड़ी जीत महसूस करते हैं। यह अजीब बात है कि आप उस स्कोर का पीछा करते हुए आधा विश्वास महसूस करते हैं।"

अभिषेक शर्मा के हुए फैन (Pat Cummins)

आगे अभिषेक शर्मा की शानदार पारी पर बात करते हुए पैट कमिंस ने कहा, "मैं उनकी (अभिषेक) बल्लेबाजी का बड़ा फैन हूं। हम रेसेपी बदलना नहीं चाहते थे। बैटिंग ग्रुप ने पिछले साल काफी अच्छा प्रदर्शन किया और हमें उनकी काबीलियत पर पूरा भरोसा है। फैंस शानदार हैं, हमेशा झंडा लहराते हैं और अच्छा माहौल है।"

अभिषेक शर्मा ने खोला धागा

रन चेज के लिए मैदान पर उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग पर उतरने वाले अभिषेक शर्मा ने तो मानिए धागा ही खोल दिया। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में हैदराबाद के लिए सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अभिषेक ने 55 गेंदों में 14 चौके और 10 छक्कों की मदद से 141 रन बोर्ड पर लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 256.36 का रहा।

Read more:

SRH vs PBKS: 14 चौके 10 छक्के अभिषेक शर्मा के तूफ़ान में उड़ी प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स, मैच में बने 492 रन