Sanju Samson: राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में दर्द से करहाते दिखे थे। तो क्या अब संजू पूरे सीजन से बाहर हो जाएंगे? आइए जानते हैं।
IPL 2025 के बीच राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका? कप्तान संजू सैमसन पर मंडराया बाहर होने का खतरा!
Sanju Samson Injury Update: आईपीएल 2025 के बीच राजस्थान रॉयल्स पर कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) के रूप में बड़ा झटका लगने का खतरा मंडरा रहा है। राजस्थान ने पिछला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में बैटिंग के दौरान संजू को पसलियों में तेज दर्द हुआ था, जिसके बाद वो रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। तो क्या अब संजू पूरे सीजन से बाहर हो जाएंगे। तो आइए जानते हैं कि राजस्थान के कप्तान की इंजरी का ताजा अपडेट क्या है।
स्कैन का नतीजा आना बाकी (Sanju Samson)
राजस्थान के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि अभी संजू के स्कैन का नतीजा नहीं आया है। रिजल्ट आने के बाद ही आगे का फैसला किया जाएगा। टीम को अगला मुकाबल कल यानी 19 अप्रैल, शनिवार लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है। इस मैच के लिए संजू को लेकर मुकाबले वाले दिन सुबह फैसला लिया जा सकता है।
रिपोर्ट्स से बात करते हुए राहुल द्रविड़ ने कहा, "संजू को एब्डोमिनल एरिया में दर्द महसूस हुआ था। इसलिए हम स्कैन के लिए गए। उन्होंने कुछ स्कैन करवाए हैं इसलिए हम रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। और फिर जब हमें चोट की गंभीरता के बारे में थोड़ी और स्पष्टता मिल जाएगी, तो हम आगे बढ़ने का फैसला लेंगे और देखेंगे कि क्या होता है।"
कैसे चोटिल हुए थे संजू सैमसन? (Sanju Samson)
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रन चेज के लिए मैदान पर थी। संजू ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालते हुए मैदान पर उतरे थे। फिर छठे ओवर में वह कुछ अहसज दिखे। ओवर की तीसरी गेंद पर संजू से गेंद मिस हुई और अचानक उन्हें पसलियों में तेज दर्ज हुआ।
इसके बाद फिजियो मैदान पर आया। फिर बाद संजू ने अगली गेंद का सामना किया, लेकिन दर्द से उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद राजस्थान के कप्तान मैदान से बाहर जाने का फैसला किया।