IPL 2025 :
IPL 2025 में अपनी टीम पर बोझ बने बैठे हैं ये 2 दिग्गज खिलाड़ी, न बल्ले से निकल रहे रन न टीम को मिल रही है जीत
Table of Contents
IPL 2025 में कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं. कुछ टीमों ने लगातार शानदार खेल दिखाया है, तो वहीं कुछ का प्रदर्शन फीका रहा है. टीम के खराब प्रदर्शन में खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस काफी निर्भर करती है. इसी कड़ी में अगर खराब प्रदर्शन की बात करें तो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शामिल है. इन दोनों टीमों का इस सीजन खराब प्रदर्शन देखने को मिला है.
बता दें कि रोहित अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे हैं, तो वहीं एमएस धोनी सीएसके को अंक के ओवरों में जीत तक नहीं पहुंचा सके हैं. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. ये दोनों खिलाड़ी अपनी टीम के लिए बोझ बनते जा रहे हैं और बल्ले से जीत नहीं दिला पा रहे हैं.
IPL 2025: रोहित शर्मा का खराब प्रदर्शन
रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 से पहले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में शानदार पारी खेली थी. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था लेकिन आईपीएल 2025 में वे अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. रोहित ने इस सीजन अपने फैंस को निराश किया है.

उन्होंने आईपीएल 2025 में अब तक 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 9.5 की बेहद खराब औसत के साथ मात्र 38 रन निकले हैं. इस दौरान रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 17 रन रहा है. ऐसे में वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पा रहे हैं.
IPL 2025: एमएस धोनी का खराब प्रदर्शन
धोनी भी इस सीजन बल्ले के साथ अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं. उन्होंने इस सीजन 6 मैच खेलते हुए 34 की औसत और 146 की स्ट्राइक रेट के साथ 104 रन बनाए हैं. हालांकि, उनके ये रन टीम की हार में हैं और ये चिंता का विषय है. वे अब तक इस सीजन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके हैं. चेन्नई 6 में से 5 मुकाबले हार चुकी है और वे प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर हैं.
मुंबई और चेन्नई का अगला मुकाबला
मुंबई का अगला मुकाबला रविवार यानी आज दिल्ली के खिलाफ होना है. तो वहीं चेन्नई की टीम सोमवार को लखनऊ के खिलाफ भिड़ने वाली है.
Read More :