IPL 2025 में RCB करेगी सबसे ज्यादा 17,000km की यात्रा, सनराइजर्स हैदराबाद को मिलेगा आराम

IPL 2025: आईपीएल 2025 में RCB सबसे ज्यादा यात्रा करेगी। लीग मैचों के दौरान टीम को 17,000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करना पड़ेगा।

iconPublished: 19 Mar 2025, 06:06 PM
iconUpdated: 19 Mar 2025, 06:08 PM

IPL 2025 All Teams Travel: आईपीएल 2025 को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। टूर्नामेंट के 18वें सीजन में फैंस एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सपोर्ट करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इस बार के सीजन में आरसीबी को सिर्फ लीग मैचों में ही बाकी टीमों के मुकाबले सबसे ज्यादा यात्रा करनी पड़ेगी। वहीं पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइर्स हैदराबाद को इस सीजन सबसे कम यात्रा करना है। तो आइए जानते हैं कि 18वें सीजन में किस टीम को कितनी यात्रा करनी पड़ेगी।

IPL 2025 में किस टीम को कितना करना पड़ेगा ट्रैवल

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में सभी टीमों के बारे में बताया गया कि लीग मैचों के दौरान किसे कितना ट्रैवल करना पड़ेगा। आरसीबी को 17,000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करेगी, जबकि हैदराबाद की टीम सबसे कम करीब 8,500 किलोमीटर की यात्रा करेगी।

IPL 2025 में टीमों की यात्रा (लीग मैचों के दौरान)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 17,084 km
चेन्नई सुपर किंग्स - 16,184 km
पंजाब किंग्स - 14,341 km
कोलकाता नाइट राइडर्स - 13,537 km
राजस्थान रॉयल्स - 12,730 km
मुंबई इंडियंस - 12,702 km
गुजरात टाइटंस - 10,405 km
लखनऊ सुपर जायंट्स - 9,747 km
दिल्ली कैपिटल्स - 9,270 km
सनराइजर्स हैदराबाद - 8,536 km

ट्रैवल पर खिलाड़ियों के रिएक्शन

रिपोर्ट के हवाले से दिल्ली कैपिटल्स के अभिषेक पूरल ने कहा, "यह सब मानसिक है। अगर आप इसे गलत तरीके से देखेंगे, तो यह गलत लगेगा। अगर आप आनंद लेंगे, तो आपको रोजाना का रूटीन लगेगा।"

इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के करुण नायर ने कहा, "मुझे लगता है कि हम सब वो गेम खेल रहे हैं जिसे पसंद करते हैं। मुझे नहीं लगता है कि ट्रैवल को लेकर कोई शिकायत होना चाहिए। हम सब इतना खेलने के बाद समझ चुके हैं कि इस लेवल का क्रिकेट खेलने के साथ ये सारी चीजें आती हैं।

Read more:

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में अन्सोल्ड रहे इन 4 खिलाड़ियों की चमकी किस्मत, बतौर रिप्लेसमेंट हुए शामिल