IPL 2025 RR Playoff Scenarios: सुपर ओवर में हारने वाली राजस्थान रॉयल्स हो जाएगी बाहर? जानें अब क्या है प्लेऑफ का समीकरण

IPL 2025 Rajasthan Royals: आईपीएल 2025 का पहला सुपर ओवर राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। सुपर ओवर में राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा। तो आइए जानते हैं कि इसके बाद राजस्थान के पास प्लेऑफ में पहुंचने का कितना चांस बाकी है।

iconPublished: 17 Apr 2025, 06:29 PM
iconUpdated: 17 Apr 2025, 06:31 PM

IPL 2025 Rajasthan Royals Playoff Scenarios: आईपीएल 2025 का 32वां लीग मैच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था। मुकाबले में सुपर ओवर देखने को मिला था, जिसमें अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली ने संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान को हरा दिया था। तो क्या सुपर ओवर में मिली हार के बाद राजस्थान की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई? तो इसका जवाब 'नहीं' है। टीम अभी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। तो आइए जानते हैं कि प्लेऑफ के लिए राजस्थान का समीकरण कैसा बन रहा है।

पॉइंट्स टेबल में Rajasthan Royals की स्थिति

सबसे पहली बात, अभी राजस्थान प्लेऑफ की रेस में पूरी तरह मौजूद है। टीम ने आधे यानी 7 लीग मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ 2 में जीत मिली है। 2 जीत के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर मौजूद है।

अब जीतने होंगे कितने मैच? (Rajasthan Royals)

7 मैच खेल चुकी राजस्थान को टॉप-4 के अंदर खुद को शामिल करने के लिए अगले 7 लीग मैचों में कम से कम 6 मैचों में जीत हासिल करनी होगी। 7 में से 6 मैचों में जीत हासिल कर टीम टॉप-4 यानी प्लेऑफ में डायरेक्ट जगह हासिल कर सकती है। 6 जीत के साथ टीम के पास कुल 16 पॉइंट्स हो जाएंगे, जिसके साथ उन्हें बिना दूसरी टीमों पर निर्भर रहते हुए प्लेऑफ में जगह मिल सकती है।

अगर 6 से कम जीते मैच

अगर संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान अगले 7 मैचों में 5 जीत हासिल करती है, तो उनके पास 14 पॉइंट्स हो जाएंगे। 14 पॉइंट्स के साथ टीम का प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल होता है। 14 पॉइंट्स के साथ टीम को बेहतर नेट रनरेट चाहिए होता है और दूसरी टीम पर भी निर्भर होना पड़ता है। वहीं अगर टीम सिर्फ 4 मैच जीतती है, तो उनका एलिमिनेट होना कंफर्म हो जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि राजस्थान प्लेऑफ में जगह हासिल कर पाती है या नहीं।

Read more:

घर में पहला मैच जीतने के लिए RCB से बाहर होंगे Devdutt Padikkal? जानिए PBKS के खिलाफ क्या होगी बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11