बारिश बिगाड़ सकती है IPL 2025 के पहले क्वालीफायर का खेल? जानिए PBKS vs RCB मैच में कैसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम!

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का पहला क्वालीफायर मैच 29 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (PBKS vs RCB) के बीच खेला जाएगा। ऐसे में इस मैच से पहले जान लीजिए कि मुल्लांपुर स्टेडियम का मौसम कैसा रहेगा।

iconPublished: 28 May 2025, 09:10 PM

IPL 2025 Qualifier 1 PBKS vs RCB Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का पहला क्वालीफायर मैच 29 मई को खेला जाना है। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (PBKS vs RCB) के बीच मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन उन्हें एक चिंता भी है- कहीं मौसम इस रोमांचक मुकाबले का मज़ा किरकिरा न कर दे। तो आइए जानते हैं, मैच के दौरान मुल्लांपुर में मौसम का क्या हाल रहेगा।

पंजाब और बेंगलुरु में से आंकड़ों में कौन आगे है?

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जब भी आमने-सामने हुए हैं, रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है। दोनों टीमों के बीच स्थिति लगभग बराबरी की रही है।

  • कुल मैच: 35
  • पंजाब किंग्स की जीत: 18
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत: 17
  • बे नतीजा: 0

मुल्लांपुर का मौसम कैसा रहेगा?

मुल्लांपुर में नए पीसीए स्टेडियम में गुरुवार, 29 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने ज्यादातक धूप वाला दिन रहने की भविष्यवाणी की है, हालांकि कुछ बादल छाए रह सकते हैं।

मैच के दिन, यानी गुरुवार को मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। मुल्लांपुर में बारिश की संभावना केवल 1 प्रतिशत है, जबकि 50 प्रतिशत बादल छाए रहने का अनुमान है। दोनों टीमें यही चाहेंगी कि बारिश खेल का मज़ा किरकिरा न करे।

अगर PBKS vs RCB मैच धुल गया तो क्या होगा?

अगर पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (PBKS vs RCB) मैच के दौरान मुल्लांपुर में बारिश के देवता मेहरबान हो जाते हैं और मैच धुल जाता है, तो ऐसी स्थिति में पंजाब किंग्स सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि उन्होंने लीग स्टेज में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहकर खत्म किया है। क्वालीफायर 1 के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है, इसलिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस और खिलाड़ी यही प्रार्थना कर रहे होंगे कि उस दिन बारिश न हो और उन्हें पूरा मैच खेलने का मौका मिले।

Read More Here:

Jio ने Sony से मिलाया हाथ! ENG vs IND टेस्ट सीरीज के डिजिटल और ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए हुआ सौदा

Abhimanyu Easwaran के पिता ने टेस्ट डेब्यू पर किया चौंकाने वाला दावा! छलका दर्द...IPL को ठहराया जिम्मेदार