IPL 2025 Points Table: दिल्ली की जीत ने बिगाड़ा प्लेऑफ का समीकरण, इन 3 टीमों का सफर खत्म? प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे हैं ये 2 टीम

IPL 2025 Points Table Update: आईपीएल 2025 का 24वां लीग मैच आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। तो आइए जानते हैं कि इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में कितना बदलाव आया।

iconPublished: 11 Apr 2025, 12:24 AM

IPL 2025 Points Table Update After RCB Vs DC Match: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 24वां लीग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। मुकाबले में दिल्ली ने 6 विकेट से जीत अपने नाम की। इस मैच के साथ दिल्ली ने लगातार चौथी जीत दर्ज की, जिसके साथ अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली अब तक इकलौती ऐसी टीम है जिसने एक भी मैच नहीं गंवाया है। वहीं, आरसीबी के लिए यह सीजन की दूसरी हार रही। तो आइए जानते हैं कि दिल्ली और आरसीबी के बीच हुए मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव आया और अब कौन सी टीमों पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में दिल्ली और आरसीबी का हाल (IPL 2025)

इस मैच से पहले भी दिल्ली दूसरे पायदान पर थी और अभी भी दूसरे नंबर पर ही है। लगातार चार मैच जीतने वाली दिल्ली के पास 8 पॉइंट्स और +1.278 का नेट रनरेट हो गया है। वहीं, हारने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पोजीशन में भी कोई फर्क नहीं आया। टीम तीसरे नंबर पर ही काबिज है। हालांकि 6 पॉइंट्स वाली आरसीबी का नेट रनरेट +0.539 का हो गया है।

किन टीमों पर मंडराया बाहर होने का खतरा (IPL 2025)

दिल्ली और आरसीबी के बीच खेले गए मुकाबले के बाद किसी भी टीम पर बाहर होने का कोई खतरा नहीं मंडराया है। फिलहाल, सभी टीमों के पास प्लेऑफ में जगह हासिल करने का पूरा मौका है।

टेबल की टॉप-4 टीमें

टेबल की टॉप-4 टीमें देखी जाएं तो गुजरात टाइटंस 8 पॉइंट्स व +1.413 नेट रनरेट के साथ पहले, दिल्ली 8 पॉइंट्स व +1.278 के नेटरेट के साथ दूसरे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 पॉइंट्स व +0.539 के नेट रनरेट के साथ तीसरे और पंजाब किंग्स 6 पॉइंट्स व +0.289 के नेट रनरेट के साथ चौथे पायदान पर है।

टॉप-4 के अलावा बाकी टीमों का हाल

टेबल में टॉप-4 के अलावा बाकी टीमों पर नजर डाली जाए तो लखनऊ सुपर जायंट्स पांचवें, कोलकाता नाइट राइडर्स छठे, राजस्थान रॉयल्स सातवें, मुंबई इंडियंस आठवें, चेन्नई सुपर किंग्स नौवें और सनराइजर्स हैदराबाद दसवें पायदान पर मौजूद है।


Read more:

NEP vs KUW: नेपाल ने कुवैत का निकाला दम, 6 विकेट से रौंद कर दर्ज की जीत, कुशल भुर्तेल ने बल्ले से मचाई तबाही