IPL 2025 Points Table Update: आईपीएल 2025 का 18वां लीग मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल देखने को मिला।
IPL 2025 Points Table: हार के साथ पंजाब का हुआ बेड़ा गर्क, राजस्थान ने लगाई लंबी छलांग, प्लेऑफ की रेस में अब सबसे आगे हैं ये 4 टीमें
IPL 2025 Points Table Update After PBKS vs RR Match: आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 18वें लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स को 50 रनों से हरा दिया। यह पंजाब के लिए सीजन की पहली हार रही। इस हार के साथ पंजाब का पॉइंट्स टेबल में बेड़ा गर्क हो गया। वहीं जीतने वाली राजस्थान को फाफी फायदा हुआ। तो आइए जानते हैं कि मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल कैसा है।
पंजाब किंग्स को हुआ नुकसान, राजस्थान को पहुंचा फायदा (IPL 2025)
राजस्थान के खिलाफ मुकाबला हारने वाली पंजाब किंग्स पहले पॉइंट्स टेबल में अव्वल नंबर पर थी। अब टीम सीधा चौथे पायदान पर सिखस गई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स अब अव्वल नंबर पर पहुंच गई है। पंजाब ने अब तक 3 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ 1 में ही हार का सामना करना पड़ा है।
इसके अलावा जीत हासिल करने वाली राजस्थान रॉयल्स पहले नौवें पायदान पर थी। अब टीम ने लंबी छलांग लगाते हुए खुद को 7वें पायदान पर काबिज कर लिया है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की यह सीजन की दूसरी जीत रही। टीम ने अब तक कुल 4 मैच खेल लिए हैं।
टेबल की टॉप-4 टीमें
पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमें अगर देखी जाएं तो दिल्ली कैपिटल्स 6 पॉइंट्स व +1.257 के नेट रनरेट के साथ पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 पॉइंट्स व +1.149 के नेट रनरेट के साथ दूसरे, गुजरात टाइटंस 4 पॉइंट्स व +0.807 के नेट रनरेट के साथ तीसरे और पंजाब किंग्स 4 पॉइंट्स व +0.074 के नेट रनरेट के साथ चौथे पायदान पर मौजूद है।
टॉप-4 के अलावा टेबल में बाकी टीमें
टॉप-4 के अलावा टेबल की बाकी टीमों पर नजर डाली जाए तो कोलकाता नाइट राइडर्स पांचवें, लखनऊ सुपर जायंट्स छठे, राजस्थान रॉयल्स सातवें, मुंबई इंडियंस आठवें, चेन्नई सुपर किंग्स नौवें और सनराइजर्स हैदराबाद दसवें पायदान पर है।
Read more: