IPL 2025 Points Table: कोलकाता ने एकतरफा चेन्नई को हराकर पॉइंट्स टेबल में किया बड़ा फेरबदल, प्लेऑफ से बाहर होंगी ये 3 टीमें

IPL 2025 Points Table Update: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला।

iconPublished: 11 Apr 2025, 11:49 PM

IPL 2025 Points Table Update After CSK vs KKR Match: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 25वां लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में कोलकाता ने 8 विकेट से जीत अपने नाम की। यह केकेआर की एकतरफा जीत रही। मैच में पहले बैटिंग करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 103/9 रन बनाए, जिसके जवाब में केकेआर ने 10.1 ओवर में 107/2 बनाकर जीत हासिल कर ली। तो आइए जानते हैं कि मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव आया।

केकेआर ने लगाई लंबी छलांग (IPL 2025)

मुकाबले से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम छठे पायदान पर मौजूद थी, जो अब जीत हासिल कर तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। अब अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर के पास 6 पॉइंट्स और +0.803 का नेट रनरेट हो गया है। वहीं हारने वाली चेन्नई नौवें पायदान पर ही काबिज है। हालांकि टीम अब टीम के पास सिर्फ 2 पॉइंट्स और -1.554 का नेट रनरेट मौजूद है। यह चेन्नई की लगातार पांचवीं हार रही।

मैच के बाद किन टीमों पर मंडराया खतरा (IPL 2025)

बता दें कि चेन्नई और कोलकाता के बीच खेले गए मुकाबले के बाद किसी भी टीम पर बाहर होने का खतरा नहीं मंडरा रहा है। अभी सभी टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं। हालांकि अब चेन्नई को प्लेऑफ में जगह हासिल करने के लिए अपने ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने होंगे।

पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 की टीमें

टेबल में टॉप-4 टीमों पर नजर डाली जाए तो गुजरात टाइटंस 8 पॉइंट्स व +1.413 के नेट रनरेट के साथ पहले, दिल्ली कैपिटल्स 8 पॉइंट्स व +1.278 के नेट रनरेट के साथ दूसरे, कोलकाता नाइट राइडर्स 6 पॉइंट्स व +0.803 नेट रनरेट के साथ तीसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 पॉइंट्स व +0.539 के नेट रनरेट के साथ चौथे पायदान पर है।

टेबल में टॉप-4 के अलावा बाकी टीमें

टॉप-4 के अलावा पॉइंट्स टेबल की बाकी टीमें देखी जाएं तो पंजाब किंग्स पांचवें, लखनऊ सुपर जायंट्स छठे, राजस्थान रॉयल्स सातवें, मुंबई इंडियंस आठवें, चेन्नई सुपर किंग्स नौवें और सनराइजर्स हैदराबाद दसवें पायादान पर मौजूद है।

Read more:

कौन है अंशुल कंबोज जिसे कप्तान बनते ही महेंद्र सिंह धोनी ने केकेआर को धराशायी करने के लिए प्लेइंग 11 में दिया मौका