IPL 2025 Points Table Update: आईपीएल 2025 का 22वां लीग मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। मुकाबले में जीत के साथ पंजाब ने पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल कर दिया।
IPL 2025: पंजाब की जीत ने LSG के रंग में डाला भंग, प्लेऑफ की रेस में अब सबसे आगे हैं ये 4 टीमें, CSK समेत इन टीमों पर मंडरा रहा बाहर होने का खतरा
IPL 2025 Points Table Update after CSK vs PBKS Match: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 22वां लीग मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला गया। मुकाबले में पंजाब ने 18 रनों से जीत अपने नाम की। यह पंजाब के लिए सीजन की तीसरी जीत रही। वहीं चेन्नई को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। पंजाब की जीत और चेन्नई का हार के बाद पॉइंट्स टेबल में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिला। तो आइए जानते हैं कि अब पॉइंट्स टेबल का हाल क्या है।
जीत के साथ पंजाब को हुआ फायदा, चेन्नई को पहुंचा नुकसान (IPL 2025)
इस मैच से पहले पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर थी। अब टीम चौथे नंबर पर आ गई है। वहीं चेन्नई की टीम मैच से पहले भी नौवें पायदान पर थी और अब भी नौवें नंबर पर ही है। हालांकि टीम को नेट रनरेट के लिहाज से काफी नुकसान पहुंचा है। अब चेन्नई का पास सिर्फ 2 पॉइंट्स और -0.889 का नेट रनरेट मौजूद है।
पंजाब ने खुद को टॉप-4 के अंदर कर लिया है। चेन्नई के खिलाफ मैच जीतने के बाद पंजाब के 6 पॉइंट्स हो गए हैं। वहीं टीम का नेट रनरेट +0.289 हो गया है। पंजाब ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 में जीत हासिल की है।
टेबल की टॉप-4 टीमें (IPL 2025)
टेबल में टॉप-4 टीमों में दिल्ली कैपिटल्स 6 पॉइंट्स व +1.257 के नेट रनरेट के साथ पहले, गुजरात टाइटंस 6 पॉइंट्स व +1.031 के नेट रनरेट के साथ दूसरे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 पॉइंट्स व +1.015 के नेट रनरेट के साथ तीसरे और पंजाब किंग्स 6 पॉइंट्स व +0.289 के नेट रनरेट के साथ चौथे पायदान पर है।
टेबल में टॉप-4 के अलावा बाकी टीमों का हाल
टॉप-4 के अलावा पॉइंट्स टेबल में बाकी टीमों पर नजर डाली जाए तो लखनऊ सुपर जायंट्स पांचवें, कोलकाता नाइट राइडर्स छठे, राजस्थान रॉयल्स सातवें, मुंबई इंडियंस आठवें, चेन्नई सुपर किंग्स नौवें और सनराइजर्स हैदराबाद दसवें पायदान पर है।
Read more:
GT vs RR Prediction: गुजरात और राजस्थान में किसकी होगी जीत, मैच से 1 दिन पहले जानिए सटीक भविष्यवाणी