SRH की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म! दिल्ली दौड़ में बरकरार, देखें IPL 2025 के 55वें मैच के बाद कौन सी टॉप-4 टीमें हैं प्रबल दावेदार

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 55वां मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (SRH vs DC) के बीच खेला गया। जो 5 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के बाद जानिए IPL 2025 Points Table में कौन सी टॉप-4 टीमें हैं।

iconPublished: 06 May 2025, 12:01 AM
iconUpdated: 26 May 2025, 03:22 PM

IPL 2025 Points Table After SRH vs DC Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 55वां मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद थी। क्योंकि यह एक लो स्कोरिंग मैच था, लेकिन बारिश के कारण इस मैच की दूसरी पारी नहीं खेली जा सकी। जिसके बाद यह मैच रद्द कर दिया गया। आपको बता दें कि यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था। जो 5 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया।

SRH vs DC के बाद IPL 2025 Points Table

आईपीएल 2025 का 55वां मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले हैं। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स 13 अंक और +0.362 नेट रन रेट के साथ IPL 2025 Points Table में 5वें नंबर पर बनी हुई है और उसने प्लेऑफ की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। वहीं इस मैच के रद्द होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद 7 अंक और -1.192 नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर आकर एलिमिनेट हो गई।

पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमें

आईपीएल 2025 के 55वें मैच के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टॉप पर है, बेंगलुरु के 16 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +0.482 है। वहीं, पंजाब किंग्स 15 अंक और +0.376 नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है। IPL 2025 Points Table में 14 अंक और +1.274 नेट रन रेट के साथ मुंबई इंडियंस तीसरे नंबर पर है। इसके बाद 14 अंक और +0.867 नेट रन रेट के साथ गुजरात टाइटंस चौथे नंबर पर है।

ये तीन टीमें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

आईपीएल 2025 का 55वां मैच रद्द होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। लेकिन सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई थी। जो फिलहाल 4 अंक और -1.117 नेट रन रेट के साथ सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। फिर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई। जो फिलहाल 6 अंक और -0.718 नेट रन रेट के साथ IPL 2025 Points Table में 9वें नंबर पर है।