IPL 2025: 19 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के दो मैच खेले गए। पहला मैच गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (GT vs DC) और दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (RR vs LSG) के बीच खेला गया। तो जानिए IPL 2025 Points Table में किसकी पकड़ मजबूत है।
IPL 2025 के 36वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ उलटफेर? जानिए कौन सी 4 टीमें हैं प्लेऑफ की प्रबल दावेदार
IPL 2025 Points Table After RR vs LSG Match: 19 अप्रैल का दिन इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए बेहद खास रहा। इस दिन आईपीएल 2025 का 35वां और 36वां मैच खेला गया। दोपहर का मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच और शाम का मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। जिसमें आईपीएल 2025 का 36वां मैच ऐतिहासिक रहा। क्योंकि इस मैच में आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू किया। इन सबका बीज हमारे साथ जानिए, IPL 2025 Points Table का क्या है सूरत-ए-हाल।
RR vs LSG के बाद IPL 2025 Points Table
आईपीएल 2025 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने यह मुकाबला जीतकर IPL 2025 Points Table में चौथे नंबर पर आ गई है। लखनऊ ने 8 में से 5 मैच जीते हैं। जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के 10 अंक और 0.088 नेट रन रेट है। वहीं, यह मैच हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2025 में सफर अब लगभग खत्म हो गया है। राजस्थान 4 अंक और -0.633 नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है।
पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमें
आईपीएल 2025 के 36वें मैच के बाद गुजरात टाइटंस 10 अंक और 0.984 रन रेट के साथ टॉप पर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है। जिसके IPL 2025 Points Table में 10 अंक और 0.589 नेट रन रेट है। पंजाब किंग्स 10 अंक और 0.308 नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है और लखनऊ सुपर जायंट्स चौथे नंबर पर है।
पॉइंट्स टेबल में अंतिम चार टीमें
आईपीएल 2025 के 36वें मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स 4 अंक और -1.276 नेट रन रेट के साथ आखिरी 10वें पोजीशन पर है। IPL 2025 Points Table में सनराइजर्स हैदराबाद 9वें नंबर पर है। जिसके अंक तालिका में 4 अंक और -1.217 नेट रन रेट है। राजस्थान रॉयल्स 8वें नंबर पर है। वहीं, मुंबई इंडियंस 6 पॉइंट्स और 0.239 नेट रन रेट के साथ 7वें नंबर पर है।
Read More Here:
रेड छोड़कर ग्रीन जर्सी में क्यों उतरी RCB टीम? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी और कैसा है रिकॉर्ड
Riyan Parag को दिया गया गलत आउट? अंपायर ने आउट दिया तो मैदान पर हुई बहस! क्रिकेटर ने कही ये बात