IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 29वां मैच 13 अप्रैल को खेला गया। यह मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच खेला गया। जिसके बाद प्लेऑफ का मजा दिलचस्प हो गया है। ऐसे में जानते हैं IPL 2025 Points Table कैसी दिखती है।
29वें मैच के बाद दिलचस्प हुई प्लेऑफ की रेस, पॉइंट्स टेबल में पिछड़ी चेन्नई तो इन तीन टीमों ने बनाई मजबूत पकड़
IPL 2025 Points Table After DC vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में चौथे रविवार तक मैच खेले जा चुके हैं। इस चौथे रविवार को दो खास मैच खेले गए। दोपहर का मैच आईपीएल 2025 का 28वां मैच था। जो राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इसके बाद शाम को आईपीएल 2025 का 29वां मैच खेला गया। यह मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। जिसके बाद पॉइंट टेबल पर टीमों की स्थिति चौंकाने वाली है। इसके साथ ही प्लेऑफ की रेस भी दिलचस्प हो गई है।
DC vs MI के बाद IPL 2025 Points Table
दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद दिल्ली 8 अंक और 0.90 नेट रन रेट के साथ आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में अब दूसरे नंबर पर है। वहीं मुंबई 4 अंक और 0.10 नेट रन रेट के साथ 7वें नंबर पर है।
पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमें
गुजरात टाइटन्स 8 अंक और 1.08 नेट रन रेट के साथ आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में सबसे ऊपर है। दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 अंक और 0.67 नेट रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर है। फिर लखनऊ सुपर जायंट्स 8 अंक और 0.16 नेट रन रेट के साथ चौथे नंबर पर है।
पॉइंट्स टेबल में अंतिम चार टीमें
चेन्नई सुपर किंग्स 2 अंक और -1.55 नेट रन रेट के साथ आईपीएल 2025 पॉइंट टेबल में सबसे नीचे 10वें नंबर पर है। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद 4 अंक और -1.25 के साथ 9वें नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स -0.84 नेट रन रेट और 4 अंक के साथ 8वें नंबर पर है। फिर मुंबई इंडियंस 4 अंक और .010 नेट रन के साथ 7वें नंबर पर है।