PBKS vs MI: 'हमें गेंदबाजों का सही से...', हार्दिक पांड्या ने बताया मुकाबला क्यों हारी मुंबई इंडियंस, कहां हुई टीम से गलती

Hardik Pandya: आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में मुंबई को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आज मुंबई को हराकर पंजाब किंग्स ने फाइनल में एंट्री मार ली है। अब 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच महामुकाबला खेला जाएगा।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 02 Jun 2025, 02:19 AM
iconUpdated: 02 Jun 2025, 02:23 AM

Hardik Pandya: आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में मुंबई को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आज मुंबई को हराकर पंजाब किंग्स ने फाइनल में एंट्री मार ली है। अब 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच महामुकाबला खेला जाएगा।

सबसे पहले टॉस जीतकर पंजाब ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 6 विकेट गंवा कर 203 रन बनाए। वहीं पंजाब ने जवाब में 5 विकेट खोकर 207 रन बनाए और 5 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब से मिली हार के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) निराश नज़र आए।

हमें जैसी गेंदबाजी करनी चाहिए थी नहीं कर सके: Hardik Pandya

पंजाब के खिलाफ मैच पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बात करते हुए हार्दिक पांड्या ने कहा, "जिस तरह श्रेयस ने बल्लेबाजी की, मौके लिए और कुछ शॉट्स खेले, वो वाकई शानदार थे। उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। मुझे लगता है स्कोर बराबर था लेकिन हमें गेंदबाजी में बहुत अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए था। जो बड़े मैचों में बहुत मायने रखता है। श्रेयस ने शांत रहकर बल्लेबाजी की और हमें दबाव में डाला। इसी वजह से हम वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए जैसा चाहते थे। मैं विकेट को दोष नहीं दूंगा।

Hardik Pandya
Hardik Pandya

गेंदबाजों का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता था: हार्दिक

हार्दिक (Hardik Pandya) ने आगे कहा, "शायद हमें सही लेंथ में गेंदबाजी करनी चाहिए थी या सही समय पर सही गेंदबाज का इस्तेमाल करना चाहिए था। ऐसे में नतीजा अलग हो सकता था। पीछे मुड़कर देखें तो बुमराह को अलग तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता था। ऐसे में नतीजा अलग हो सकता था लेकिन इतना जल्दी करना भी ठीक नहीं था। बुमराह को पता होता है कि 18 गेंदें बाकी हैं, तो वो कुछ खास कर सकता था लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ।"

श्रेयस अय्यर की शानदार बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स के कप्तान और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने आज कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 41 गेंदों पर 87 रन बनाएं, जिसमे 5 चौके और 8 छक्के शामिल हैं। उनकी इस आक्रामक पारी के आगे मुंबई के सभी गेंदबाज अपने घुटने टेक दिए। आज के इस मैच में अय्यर प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।

Read More: Mumbai Indians ने इन 3 खिलाड़ियों की वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ गवाया मुकाबला, जानिए कौन-कौन लिस्ट में शामिल!