IPL 2025: साई सुदर्शन के सिर ऑरेंज कैप का ताज, प्रसिद्ध कृष्णा बने गेंदबाज़ी के बादशाह, जानिए दोनों को कितनी मिली प्राइज मनी!
IPL 2025 Orange and Purple Cap: किसने जीता ऑरेंज और पर्पल कैप का खिताब? इनाम में मिली मोटी रकम
भारतीय प्रीमियर लीग 2025 समाप्त हो गया है जहाँ इस सीजन हमने काफी रिकॉर्ड बनते और टूटते हुए देखे हैं। इस सीजन में एक बार फिर बल्लेबाजों ने अपनी छाप छोड़ी है वहीं गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को इम्प्रेस किया हैं। आइए जानते है इस सीजन में किस खिलाड़ी ने जीता ऑरेंज और पर्पल कैप और उन्हें कितनी मिली धन राशि।
IPL 2025 में किसके नाम ऑरेंज कैप?
आईपीएल 2025 में भारत के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है। इस सीजन 15 मुकाबलों में 54.21 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 759 रन बनाए है और इसी वजह से उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम किया। दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव मौजूद थे जिन्होंने 16 मुकाबलों में 717 रन बनाए थे। टॉप 5 में शुभमन गिल, विराट कोहली और मिचेल मार्श मौजूद हैं।

IPL 2025 में प्रसिद्ध कृष्णा ने जीता पर्पल कैप
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ियों ने इम्प्रेस किया हैं जहाँ गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा ने ही इस सीजन में पर्पल कैप का खिताब जीता हैं। इस सीजन में उन्होंने 15 मुकाबलों में 19.52 की औसत से 25 विकेट चटकाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार युवा स्पिनर नूर अहमद उनसे मात्र 1 विकेट पीछे रह गए थे। इनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, जौश हेज़लवुड और साईं किशोर टॉप 5 में मौजूद रहे।
IPL 2025 में दोनों को कितनी मिली प्राइज मनी:
आईपीएल के इतिहास में काफी खिलाड़ियों ने ऑरेंज कैप और पर्पल कैप का खिताब जीता हैं। इस सीजन ऑरेंज कैप और पर्पल कैप को जीतने के वाले खिलाड़ियों को ईनाम राशि में 10-10 लाख रूपए दिए गए हैं।
Read More: IPL 2025 Final: टॉस हारते ही सामने आया RCB के 3 फाइनल का डरावना सच, हार का ये पैटर्न जानकर घूम जाएगा दिमाग