MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नजदीक आते ही एमएस धोनी को लेकर चर्चाएं तेज होने लगती हैं। अब चेन्नई सुपर किंग्स के चार मैच खेलने के बाद उनके संन्यास की खबरों ने जोर पकड़ लिया है, कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। इन सबके बीच उनका एक बयान काफी वायरल हो रहा है।
साक्षी धोनी...MS DHONI ने आईपीएल से संन्यास की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बताया किस मैच से लेंगे संन्यास!
IPL 2025 MS Dhoni Retirement: भारतीय टीम के कैप्टन कूल और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 43 साल के हो गए हैं। इस उम्र में भी एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी धूम मचा रहे हैं। उन्हें मैदान पर खेलते देखने के लिए फैंस दूर-दूर से आते हैं। लेकिन 5 अप्रैल को सुर्खियों से लेकर सोशल मीडिया तक उनके रिटायरमेंट की अटकलें लगने लगीं।
क्यों लगी एमएस धोनी के रिटायरमेंट की अटकलें?
दरअसल, 5 अप्रैल को क्रिकेट स्टेडियम में कुछ ऐसा हुआ जो आज तक कभी नहीं हुआ। इस दिन चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 17वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में एमएस धोनी (MS Dhoni) का खेल देखने के लिए उनकी वाइफ साक्षी धोनी और बेटी के अलावा पहली बार उनके माता-पिता भी स्टेडियम में मौजूद थे।
इस घटना के बाद कमेंटेटर्स और फैंस के बीच सवाल उठा कि आखिर इस दिन उनके माता-पिता मैच देखने क्यों आए। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि शायद धोनी अपने करियर का आखिरी मैच खेल रहे हैं।
कौन लेगा MS Dhoni के रिटायरमेंट का फैसला?
इस बीच, एमएस धोनी का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उन्होंने बिजनेस इंफ्लुएंसर राज शमानी के पॉडकास्ट में दिया था। इस वीडियो में जब उनसे रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बेहद सादा लेकिन साफ जवाब दिया।
धोनी ने कहा, "मैंने इसे बहुत सिंपल रखा है। मैं हर साल एक साल करके सोचता हूं। अभी मेरा फोकस सिर्फ आईपीएल पर है। मैं 43 का हूं और जब आईपीएल खत्म होगा तो 44 का हो जाऊंगा। उसके बाद मेरे पास 10 महीने होंगे ये तय करने के लिए कि अगला साल खेलूं या नहीं।"
सबसे खास बात उन्होंने ये कही कि, "ये मैं नहीं तय करता कि खेलना है या नहीं, ये मेरी बॉडी तय करती है। जब शरीर कहेगा कि अब और नहीं हो पाएगा, तब मैं फैसला लूंगा।"
एमएस धोनी के आईपीएल आंकड़े
एमएस धोनी ने 5 अप्रैल 2025 तक 268 आईपीएल मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 39.40 के औसत से 5319 रन बनाए हैं। जिसमें 24 अर्धशतक भी शामिल हैं। एमएस धोनी ने आईपीएल में 153 कैच और 45 स्टंपिंग की हैं।