मुंबई इंडियंस ने लखनऊ के खिलाफ टॉस जीतकर क्यों किया गेंदबाजी का फैसला, हार्दिक पंड्या ने बताया क्यों रोहित शर्मा हुए प्लेइंग 11 से बाहर

IPL 2025 MI Vs LSG Toss: आईपीएल 2025 के 16वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने हैं। मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

iconPublished: 04 Apr 2025, 07:17 PM
iconUpdated: 04 Apr 2025, 07:18 PM

IPL 2025 MI Vs LSG Toss Update: आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 16वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें शुक्रवार (04 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आमने-सामने हैं। मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच के लिए मुंबई इंडियंस ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है। वहीं लखनऊ की टीम में भी बदलाव देखने को मिला है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में हुआ बदलाव (IPL 2025)

मुकाबले में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और ओपनर रोहित शर्मा इंजरी के चलते नहीं खेल रहे हैं। वहीं लखनऊ की प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज आकाश दीप आ गए हैं।

टॉस के बाद क्या बोले मुंबई इंडियंस के कप्तान? (IPL 2025)

टॉस के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। ताजा विकेट दिख रहा है। नहीं पता यह कैसा बर्ताव करेगा। अच्छा विकेट दिख रहा है। बाद में ओस आ सकती है। बेहतर होगा कि चेज किया जाए। मुझे लगता है कि हम सभी ने एक समूह में यह बात कही है कि हम विकेट के बारे में बात नहीं करना चाहते। हम यहां अच्छा क्रिकेट खेलने आए हैं। हमारी यही बात हुई। सही योजनाओं पर अड़े रहना और होशियार रहना। रोहित को घुटने पर लगी। वह मिस कर रहे हैं। जसप्रीत जल्द ही वापस आ सकते हैं।"

टॉस के बाद क्या बोले लखनऊ के कप्तान? (IPL 2025)

टॉस के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, "मुझे लगता है कि एक बैटिंग यूनिट के रूप में हम कॉन्फिडेंट हैं। हमने पूरे टूर्नामेंट में इसी तरह खेलने की बात की थी। साधारण बातचीत यह है कि वहां जाइए और खुद को एक्सप्रेस करिए। हमने टारगेट के बारे में बात नहीं की जो हासिल करना है। गेंद को देखिए और रिएक्ट करिए। मुझे लगता है कि हम कॉन्फिडेंट हैं। जिस तरह से मैंने खुद को सेट किया है। एक बार जब हम शुरुआत करेंगे, तो हम इसका फायदा उठाएंगे।"

मुकाबले के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, अवेश खान।

मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

विल जैक, रयान रिकेल्टन (डब्ल्यू), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (सी), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विग्नेश पुथुर।

Read more:

अजिंक्य रहाणे से मतभेद, फॉर्म पर सवाल उठाने पर कप्तान के किट बैग को मारी लात, इस वजह से यशस्वी जायसवाल ने मुंबई छोड़ गोवा का किया रुख