MI vs DC: मुंबई को मिली IPL 2025 की दूसरी जीत, दिल्ली को घर में घुसकर रौंदा, रोहित शर्मा की चतुराई ने 12 रनों से दिलाई जीत

IPL 2025 MI vs DC 29th Match: आईपीएल 2025 का 29वां लीग मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। मुकाबले में मुंबई ने 12 रनों से जीत अपने नाम की।

iconPublished: 13 Apr 2025, 11:45 PM
iconUpdated: 15 Apr 2025, 05:29 PM

IPL 2025 MI vs DC 29th Match Highlights: आईपीएल 2025 का 29वां लीग मैच रविवार (13 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच (MI vs DC) खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मुकाबले में मुंबई ने 12 रनों से जीत अपने नाम की। मुंबई को जीत दिलाने में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की चतुराई काफी काम काम आई।

रोहित शर्मा की चतुराई ने मुंबई को दिलाई जीत (MI vs DC)

दूसरी पारी के दौरान जब दिल्ली रन चेज के लिए मैदान पर थी उस वक्त रोहित शर्मा की सलाह पर मुंबई की तरफ से मिडिल ओवर स्पिनर का इस्तेमाल किया गया, जिससे टीम को काफी विकेट मिले। इससे पहले मैच लगभग पूरी तरह से दिल्ली के खाते में जा चुका था। मुंबई के लिए स्पिनर कर्ण शर्मा ने 3 विकेट और मिचेल सेंटनर ने 2 विकेट चटकाए।

मुंबई के लिए बैटिंग में तिलक, सूर्या और नमन ने किया कमाल (MI vs DC)

बता दें कि मुंबई के लिए बैटिंग तिलक वर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 33 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 5 चौके व 2 छक्कों की मदद से 40 और नमन धीर ने 17 गेंदों में 3 चौके व 2 छक्कों की मदद से 38* रनों की पारी खेली।

दिल्ली ने टॉस जीतकर किया गलत फैसला (MI vs DC)

घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए बिल्कुल गलत साबित हुआ। पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 205/5 रन बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 19 ओवर में 193 रनों पर ऑलआउट हो गई।

रन चेज में फ्लॉप हुई दिल्ली कैपिटल्स

रन चेज के लिए मैदान पर उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए करुण नायर ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 12 चौके और 5 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। जब तक नायर क्रीज पर थे, मैच पूरी तरह से दिल्ली के पक्ष में नजर आ रहा था, लेकिन उनके आउट होते ही काया पलट गई। दिल्ली ने दूसरा विकेट 119 रन पर अभिषेक पोरेल के रूप में और तीसरा 135 रन पर नायर के रूप में गंवाया। इसके बाद से विकेट गिरने का सिलसिला थमा नहीं और टीम 19 ओवर में 193 रनों पर ढेर हो गई।