Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने लखनऊ के खिलाफ हार के बाद बताया कि क्यों तिलक वर्मा को 19वें ओवर में रिटायर किया गया था।
"उससे शॉट नही लग रहा था.....हार्दिक पंड्या ने बताया तिलक वर्मा को क्यों जबरदस्ती कराया गया रिटायर्ड आउट
Hardik Pandya Statement: आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 16वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई की टीम 204 रनों का पीछा करते हुए काफी करीब जाकर हारी। मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा को 19वें ओवर में रिटायर कर दिया गया था। इस पर कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से सवाल किया गया, जिसका उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया।
हार के बाद क्या बोले Hardik Pandya?
मैच के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "हार निराशाजनक होती है। अगर हम ईमानदारी से कहें तो हमने उस विकेट पर 10-15 रन दे दिए। मैंने हमेशा अपनी गेंदबाजी का आनंद लिया है। मुझे नहीं लगता कि मेरे पास ज्यादा विकल्प हैं। मैंने विकेट पढ़ने और स्मार्ट ऑप्शन इस्तेमाल करने की कोशिश की। मैं विकेट लेने का प्रयास नहीं करता। मैं डॉट बॉल फेंकने की कोशिश करता हूं और फिर बल्लेबाज को रिस्क लेने देता हूं।"
टीम की बैटिंग पर क्या बोले Hardik Pandya?
आगे टीम की बैटिंग को लेकर बात करते हुए हार्दिक पांड्या ने कहा, "मुझे लगता है कि बैटिंग यूनिट के रूप में हम नाकाम रहे। हम एक टीम के रूप में जीतते हैं। हम एक टीम के रूप में हारते हैं। मैं किसी पर उंगली नहीं उठाना चाहता। पूरी बैटिंग यूनिट को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।"
तिलक वर्मा को क्यों किया गया रिटायर?
आगे तिलक वर्मा के रिटायर किए जाने पर बात करते हुए हार्दिक ने कहा, "हमें कुछ हिट की जरूरत थी। क्रिकेट में ऐसे दिन आते हैं। जब आप कोशिश करते हैं, लेकिन होता नहीं है। अच्छा क्रिकेट खेलिए। मुझे स्पिंल रखना पसंद है। बेहतर फैसले लें। गेंदबाजी में होशियार रहें। बल्लेबाजी में मौके का फायदा उठाएं। एग्रेशन के साथ क्रिकेट खेलिए।"
Read more: