GT vs MI: रोहित शर्मा सहित इन 3 खिलाड़ियों के सामने गुजरात ने टेके घुटने, मुंबई को क्वालीफायर में दिलाई जगह

GT vs MI: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को एलिमिनेटर मुकाबले में 20 रनों से हराकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली है। इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में गुजरात की टीम ने भी लड़ाई लड़ी लेकिन अंत के 3 ओवरों में उन्हें मैच में हार का सामना करना पड़ा और इस टूर्नामेंट में गुजरात का सफर समाप्त हो गया है।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 31 May 2025, 07:40 AM
iconUpdated: 31 May 2025, 10:40 AM

GT vs MI: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को एलिमिनेटर मुकाबले में 20 रनों से हराकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली है। इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में गुजरात की टीम ने भी लड़ाई लड़ी लेकिन अंत के 3 ओवरों में उन्हें मैच में हार का सामना करना पड़ा और इस टूर्नामेंट में गुजरात का सफर समाप्त हो गया है।

मुंबई के सलामी बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में शानदार पारियां खेली। रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई और मुंबई को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आइए जानते हैं कि आखिर मुंबई के लिए इस मैच में जीत के हीरो कौन से खिलाड़ी रहे हैं।

GT vs MI: रोहित शर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी

रोहित शर्मा ने पिछले 3 मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था और उनके बल्ले से बड़ा स्कोर नहीं निकला था। ऐसे में इस मुकाबले में रोहित को 2 बार जीवनदान मिला और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। रोहित शर्मा ने मैच में 50 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा हिटमैन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

GT vs MI
GT vs MI

GT vs MI: जॉनी बेयरस्टो की ताबड़तोड़ शुरुआत

गुजरात के खिलाफ इस मुकाबले में शुरू में रोहित शर्मा संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे थे। ऐसे में उस समय जॉनी बेयरस्टो ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। बेयरस्टो अपना इस सीजन का पहला मैच खेल रहे थे और उन्होंने इस मुकाबले में ही बेहतरीन बल्लेबाजी की। विकेटकीपर बल्लेबाज ने 22 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

जसप्रीत बुमराह की कंजूसी भरी गेंदबाजी

गुजरात के बल्लेबाजों ने मुंबई के लगभग सभी गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए। हालांकि, दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस मुकाबले में भी कंजूसी से रन खर्च किए, जिसकी वजह गुजरात मुकाबला नहीं जीत सकी। बुमराह ने मैच में 4 ओवर में 27 रन खर्च करते हुए 1 विकेट अपने नाम किया और मुंबई की जीत में अहम रोल अदा किया।

Read More: GT vs MI: मुंबई ने गुजरात का किया काम तमाम, एलिमिनेटर मुकाबले में जीत दर्ज कर क्वालीफायर 2 में बनाई जगह