Shubman Gill: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली हार के बाद विकेट को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पहली गेंद से ही विकेट आसान नहीं था।
LGS vs GT: लखनऊ के खिलाफ मिली हार के बाद गुजरात के कप्तान ने किसे ठहराया जिम्मेदार? शुभमन गिल बोले- "पहली गेंद से ही...
Shubman Gill Statement: आईपीएल 2025 का 26वां लीग मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। मुकाबले में लखनऊ ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। यह लखनऊ के लिए सीजन की चौथी जीत रही। वहीं गुजरात को दूसरी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने विकेट को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पहली गेंद से ही विकेट आसान नहीं था।
मैच के बाद क्या बोले Shubman Gill?
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "विकेट शुरुआत से ही आसान नहीं था और बात यही हुई थी कि अगर कोई एक बल्लेबाज सेट होता है तो हमें 17-18 ओवर तक खेलना होगा जिससे हम 200-210 रन तक बना सकें लेकिन जल्दी-जल्दी विकेट गंवाने से मदद नहीं मिली।"
पहली गेंद से ही आसान नहीं था विकेट (Shubman Gill)
गिल ने आगे कहा, "जब हम बैटिंग कर रहे थे तो गेंद रुक रही थी, यह पहली गेंद से ही आसान विकेट नहीं था। हमारा स्ट्राइक रोटेट करना उम्मीद के मुताबिक अच्छा नहीं था और इस पर हमें काम करना पड़ेगा। हमेशा विकेट लेने की कोशिश में रहते हैं, यही बातचीत होती थी।"
गेम में थे पीछे
शुभमन गिल ने आगे कहा, "हम मैच में पीछे थे लेकिन अगर हमें कुछ विकेट जल्दी मिल गए तो हम मैच को और आगे ले जा सकते थे। हमें 10 ओवर के बाद कुछ विकेट मिले लेकिन गेंद उतना नहीं रुकी जितना हमने सोचा था। अंत तक लड़ाई करना हमारे लिए अच्छा संकेत था। दूसरे टाइमआउट में यही बात हुई थी कि हम मैच को जितना हो सकेगा उतना गहराई तक लेकर जाएंगे।"
शुभमन गिल ने खेली शानदार पारी
भले ही मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी हो, लेकिन टीम के कप्तान शुभमन गिल ने शानदार पारी खेलते हुए 38 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 60 रन स्कोर किए थे।