IPL 2025 फाइनल में फ्लॉप हुए Shreyas Iyer, रोमारियो शेपर्ड की चालाकी ने भेजा पवेलियन

आईपीएल 2025 फाइनल में Shreyas Iyer से थी बड़ी उम्मीद, लेकिन कप्तान सिर्फ कुछ रन बनाकर रोमारियो शेपर्ड की गेंद पर आउट हो गए। उनके आउट होते ही पंजाब किंग्स दबाव में आ गई।

iconPublished: 03 Jun 2025, 11:00 PM
iconUpdated: 03 Jun 2025, 11:34 PM

भारतीय प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल मुकाबले में Shreyas Iyer की कप्तानी में पंजाब किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कर रही हैं। इस मुकाबले में टॉस जीत कर श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जहाँ उनका फैसला सही साबित हुआ था।

पहले गेंदबाज़ी करते हुए पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मात्र 190 रनों पर ही रोक दिया था। इस लक्ष्य को पंजाब किंग्स हासिल कर सकती है जहाँ लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रेयस अय्यर से उम्मीद काफी ज्यादा थी लेकिन वे इस मुकाबले में फ्लॉप हो गए हैं।

Shreyas Iyer हुए फ्लॉप:

इस मुकाबले में Shreyas Iyer चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे जहाँ उनके ऊपर काफी दबाव था लेकिन बहुत उम्मीद भी थी। हालाँकि वे इस मुकाबले में कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रोमारियो शेपर्ड ने उन्हें आउट कर दिया।

Image

इस मुकाबले के 10वें ओवर में रोमारियो गेंदबाजी करने के लिए आए थे जहाँ इसी ओवर की चौथी गेंद पर श्रेयस अय्यर को उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली। इस गेंद को श्रेयस अय्यर कट करने के लिए गए लेकिन गेंद ने उनके बल्ले का किनारा ले लिया। जितेश शर्मा ने आसानी से इस कैच को लपक लिया और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

Punjab kings मुश्किल में पड़ी:

Shreyas Iyer के आउट होने के बाद पंजाब किंग्स काफी दबाव में आ गई है। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रन रेट बढ़ता जा रहा हैं। इस खबर के लिखे जाने तक पंजाब किंग्स ने 12.1 ओवर में 98 रन पर 4 विकेट गवा दिए हैं। इस मुकाबले को जीतने के लिए अभी भी पंजाब किंग्स को 47 गेंदों में 93 रनों की जरुरत हैं।

Read More: IPL 2025 Final: टॉस हारते ही सामने आया RCB के 3 फाइनल का डरावना सच, हार का ये पैटर्न जानकर घूम जाएगा दिमाग