IPL 2025 Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में RCB का रिकॉर्ड?

IPL 2025 के फाइनल मैच के लिए RCB की टीम पूरी तरह से तैयार है। इस मैच में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम पहले खिताब के लिए उतरेगी। अहमदाबाद में आरसीबी के रिकॉर्ड पर बात जरूरी बन जाती है।

icon द्वारा Kalpesh Kalal
iconPublished: 03 Jun 2025, 12:40 PM
iconUpdated: 03 Jun 2025, 12:41 PM

RCB Records in Ahmedabad: वर्ल्ड क्रिकेट के हाई प्रोफाइल टी20 लीग इंडियन प्रीमयर लीग के 18वें सीजन के फाइनल का स्टेज पूरी तरह से तैयार है। इस मेगा इवेंट की खिताबी जंग मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के बीच होने जा रही है। दोनों ही टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर इस मुकाम तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की है। जहां रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) पहले खिताब की तलाश में उतरेगी।

RCB को है पहले खिताब की तलाश, फाइनल में होंगी टाइटल पर नजरें

आईपीएल 2025 में आरसीबी (RCB) ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है। एक टीम यूनिट के रूप में इस टीम ने बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी में लगातार शानदार खेल के दम पर फाइनल का टिकट हासिल किया है। जिसके बाद अब वो खिताब उठाने के लिए तैयार है। अहमदाबाद में होने वाले इस मैच में आरसीबी के लिए चुनौती इतनी आसान नहीं होने वाली है।

अहमदाबाद में कैसा रहा है आरसीबी का रिकॉर्ड

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए विराट कोहली की फैम आरसीबी (RCB) की टीम तैयार है। उनके लिए इस मैदान के रिकॉर्ड पर भी नजर डालना जरूरी बन जाता है। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं आरसीबी का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक कैसा रहा है रिकॉर्ड।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 6 में से 3 मैचों में आरसीबी ने हासिल की है जीत

आईपीएल के अब तक के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की टीम अहमदाबाद के इस सबसे बड़े स्टेडियम में कुल 6 मैच खेली है। इनमें से आरसीबी ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है। तो वहीं रेड एंड गोल्ड ब्लेक इस टीम को 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। यानी उनका विनिंग परसेंटटेज 50 का रहा है। वो यहां आधे मैच जीती है तो आधे मैचों में हार का सामना किया है।

Also Read- IPL 2025 फाइनल से पहले ही हो गया चैंपियन का फैसला, इस वजह से विजेता टीम का नाम आ गया सामने!