IPL 2025 Final: बेंगलुरु के खिलाफ हार के बाद उदास हुईं पंजाब की प्रीति जिंटा, रिएक्शन वायरल

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 का आखिरी और फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेल गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस फाइनल मुकाबले में पंजाब को 6 रनों से हारकर RCB ने आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। पूरे सीजन अच्छा प्रदर्शन के बाद फाइनल में मिली हार के बाद पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 04 Jun 2025, 01:33 AM
iconUpdated: 04 Jun 2025, 11:34 PM

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 का आखिरी और फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेल गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस फाइनल मुकाबले में पंजाब को 6 रनों से हारकर RCB ने आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। पूरे सीजन अच्छा प्रदर्शन के बाद फाइनल में मिली हार के बाद पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

IPL 2025 Final: अय्यर के विकेट ने तोड़ा ट्रॉफी का सपना

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी की शुरुआत शानदार रही। लेकिन जैसे ही धीरे-धीरे विकेट गिरना शुरू हुए, फैंस को चिंता सताने लगी। पूरा मामला तब खराब हुआ जब पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। RCB के गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने यह बड़ा विकेट अपने नाम लिया है।

शेफर्ड की बाहर जाती गेंद को अय्यर ने हल्के से कट करने की कोशिश की, लेकिन गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और सीधा विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों में जा गिरा। अय्यर की विकेट गिरते ही RCB टीम और फैंस में जोश और खुशी की लहार दौड़ पड़ी। लेकिन वहां बैंठी प्रीति जिंटा मायूस हो गई।

IPL 2025 Final
IPL 2025 Final

IPL 2025 Final: भावुक हुई प्रीति जिंटा

श्रेयस अय्यर के आउट होते ही प्रीति जिंटा मायूस हो गई। अक्सर स्टेडियम में खिलखिलाती और मुस्कुराती हुई दिखने वाली एक्ट्रेस जिंटा आज के पूरे मैच में उदास दिखीं। उनके चेहरे पर मायूसी और चिंता साफ झलक रही थी।

जैसे विराट कोहली ने 18 सालों से इस ट्रॉफी का इंतजार किया है, वैसे ही प्रीति जिंटा भी 18 सालों से इंतजार में थीं। उनकी टीम 11 साल बाद फाइनल में पहुंची थी लेकिन फाइनल में आकर भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

स्टेडियम में रोये विराट कोहली

जहां प्रीति जिंटा दुख में भावुक हुईं, वहीं विराट कोहली मैच के आखिरी ओवर के दौरान स्टेडियम में ही रोने लगे। कोहली ने आईपीएल ट्रॉफी के लिए 18 सालों का लम्बा इंतजार किया है। 3 जून 2025 को यह इंतजार खत्म हुआ। कोहली का इमोशनल सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Read More: IPL 2025 Prize Money: विनर आरसीबी को मिले करोड़ों, हार के बाद भी मालामाल होगी पंजाब, जानें किसे मिले कितने पैसे