IPL 2025 Final में Chris Gayle का यूनीक अंदाज, एक साथ RCB और पंजाब की जर्सी पहन मचाया तहलका!

IPL 2025 Final में वेस्टइंडीज के दिग्गज Chris Gayle अनोखे अंदाज में नजर आए। उन्होंने RCB और पंजाब किंग्स दोनों की जर्सी पहनकर एंट्री की, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

iconPublished: 03 Jun 2025, 07:51 PM
iconUpdated: 04 Jun 2025, 12:50 AM

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है, जहां रजत पाटीदार की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स आमने-सामने हैं।

इस ऐतिहासिक मुकाबले को देखने के लिए करीब 1.32 लाख दर्शक स्टेडियम में मौजूद हैं। फैंस का जोश और समर्थन दोनों टीमों के लिए समान रूप से देखने को मिल रहा है, लेकिन इस मैच से पहले जो दृश्य सबसे अधिक चर्चा में रहा, वह था वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल की स्टेडियम में एंट्री।

दोनों टीमों की जर्सी में नजर आए Chris Gayle

Chris Gayle इस मुकाबले को देखने के लिए बेहद खास अंदाज में पहुंचे। वह एक साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स दोनों टीमों की जर्सी पहनकर स्टेडियम पहुंचे। ऊपर उन्होंने RCB की जर्सी पहनी थी, जबकि उसके नीचे से पंजाब किंग्स की जर्सी भी साफ नजर आ रही थी। फैंस और कैमरों ने इस दिलचस्प लुक को तुरंत कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Image

गौरतलब है कि Chris Gayle का आईपीएल करियर भी इन दोनों फ्रेंचाइज़ियों से गहराई से जुड़ा रहा है। उन्होंने RCB के लिए 85, पंजाब किंग्स के लिए 41 और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 16 मैच खेले हैं। आईपीएल इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी 175* रन भी Chris Gayle के ही नाम दर्ज है, जो उन्होंने 2013 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए बनाई थी।

टॉस जीतकर पंजाब ने चुनी गेंदबाजी

फाइनल मुकाबले में टॉस पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेंगलुरु की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और टीम की निगाहें अपने पहले आईपीएल खिताब पर टिकी हैं। वहीं पंजाब किंग्स भी अब तक एक भी बार चैंपियन नहीं बन पाई है, ऐसे में आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

Read Also: IPL 2025 Final Toss: पंजाब ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, क्या बेंगलुरु से बाहर हुए फिल सॉल्ट?