IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, अक्षर पटेल ने बताया क्यों CSK के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नही हैं फाफ डू प्लेसिस

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 बदलाव किए हैं।

iconPublished: 05 Apr 2025, 03:17 PM
iconUpdated: 05 Apr 2025, 03:20 PM

भारतीय प्रीमियर लीग 2025 का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेपॉक के मैदान में खेला जाने वाला हैं। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है और चेन्नई सुपर किंग्स चेज़ करते हुए नजर आएगी।

IPL 2025: प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव?

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने एक बदलाव किया है जहां फाफ डू प्लेसिस फिट नहीं थे और उनकी जगह टीम ने समीर रिज़वी को मौक़ा दिया हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 बदलाव किए है जहाँ डिवॉन कॉन्वे और मुकेश चौधरी को मौक़ा मिला है।

IPL 2025: क्या बोले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान:

इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि

“हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि गेंदबाजों को मदद मिलेगी। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, गेंद धीमी होती जाएगी। हमारी टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अन्य फ्रैंचाइजी की कप्तानी की है और इससे मुझे काफी मदद मिलती है। वही संयोजन। फाफ इस खेल के लिए फिट नहीं हैं, समीर रिजवी खेल रहे हैं।”

IPL 2025: ऋतुराज के फिट होने की वजह से धोनी नही बने कप्तान

टॉस के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा

“हम बल्लेबाजी भी करना चाहते थे। मौसम थोड़ा सूखा लग रहा है। बादल छाए हुए हैं, ज्यादा बदलाव नहीं होगा। टी20 क्रिकेट में आप हमेशा लय चाहते हैं। कुल मिलाकर, बातचीत सकारात्मक रही। फील्डिंग ऐसी चीज है जिसमें हम दिन-ब-दिन सुधार कर सकते हैं। हम सक्रिय रहना चाहते हैं। कोहनी अच्छी है। ओवरटन की जगह कॉनवे आए हैं। त्रिपाठी की जगह मुकेश आए हैं।

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11:

रचिन रवींद्र, डिवॉन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद, मुकेश चौधरी

इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11:

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश कुमार, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय।

Read more:

अजिंक्य रहाणे से मतभेद, फॉर्म पर सवाल उठाने पर कप्तान के किट बैग को मारी लात, इस वजह से यशस्वी जायसवाल ने मुंबई छोड़ गोवा का किया रुख