IPL 2025 DC vs LSG 1st Innings Highlights: आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में लखनऊ ने शानदार बल्लेबाजी की। जिसकी वजह से दिल्ली को अब 210 रनों का लक्ष्य मिला।
DC vs LSG 1st Innings Highlights: पूरन-मार्श के तूफान के बाद फुस्स हुए दिल्ली के सूरमा, 133 पर था एक विकेट फिर भी दिया 210 का लक्ष्य
IPL 2025 DC vs LSG 1st Innings Highlights: आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (DC vs LSG) के बीच सोमवार को विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन यह फैसला लखनऊ के बल्लेबाजों के पक्ष में गया। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श और निकोलस पूरन की तूफानी पारी काम आई। जिसकी बदौलत लखनऊ 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन बनाने में सफल रहा।
लखनऊ सुपर जायंट्स की शानदार शुरुआत
लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत दमदार रही। मिचेल मार्श ने पहले ही ओवर से आक्रामक तेवर दिखाए और मिचेल स्टार्क की गेंदों पर चौकों-छक्कों की बारिश कर दी। दूसरी ओर, अक्षर पटेल ने कुछ हद तक रनगति पर नियंत्रण रखा। हालांकि, चौथे ओवर में डेब्यू कर रहे विप्राज निगम ने एडेन मार्कराम को 15 रन पर पवेलियन भेजकर दिल्ली को पहली सफलता दिलाई। लेकिन इसके बाद मार्श ने तेजी से रन बनाए और पावरप्ले खत्म होते-होते लखनऊ का स्कोर 60 के पार पहुंचा दिया। DC vs LSG
पूरन की विस्फोटक पारी, पंत का फ्लॉप शो
पावरप्ले के बाद निकोलस पूरन ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। विप्राज निगम और ट्रिस्टन स्टब्स के एक-एक ओवर में 25-25 रन गए, जिससे स्कोर तेजी से बढ़ने लगा। मिचेल मार्श 72 रन बनाकर 11वें ओवर में मुकुल कुमार का शिकार बने, लेकिन पूरन ने अपने आक्रामक अंदाज को जारी रखा। कुलदीप यादव ने 13वें ओवर में ऋषभ पंत को बिना खाता खोले आउट कर दिल्ली को बड़ी सफलता दिलाई। पूरन ने सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 15वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने उन्हें 75 रन पर चलता कर दिया। DC vs LSG
DC vs LSG दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
- दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्राज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकुल कुमार।
- लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।