IPL 2025: लगातार 4 हार के बाद KKR के खिलाफ 3 बदलाव के साथ उतरेंगे CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़! इन 3 खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 से छुट्टी

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ 11 अप्रैल को अगला मुकाबला खेलेगी, इस मुकाबले में सीएसके 3 बदलाव के साथ मैदान पर उतरने वाली हैं।

iconPublished: 10 Apr 2025, 02:53 PM

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL का ये सीजन का सफ़र अभी तक काफी खराब रहा है जहाँ अभी तक टीम ने कुल 5 मुकाबले खेले है जिसमें उन्होंने 4 मैच गवा दिए हैं। इसी वजह से वें अभी अंक तालिका में 9वें स्थान पर बैठे हुए और उनके फैंस भी काफी हताश नजर आ रहे हैं।

उनका अंतिम मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ और एक बार फिर से बड़ा लक्ष्य पीछा करते हुए वें पिछड़ गए थे। वहीं उनका अगला मुकाबला अब 11 अप्रैल को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स 3 बदलाव के साथ उतर सकती हैं।

IPL 2025: सीएसके का बल्लेबाज़ी क्रम:

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस मुकाबले में बल्लेबाज़ी क्रम के बारे में बात की जाए तो उसमें टीम बदलाव करते हुए नजर नहीं आने वाली हैं। रचिन रविंद्र के साथ डेवोन कॉन्वे ओपन करेंगे वहीं ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और विजय शंकर के ऊपर मिडल आर्डर का भार होगा। रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी छठे और 7वें स्थान पर बल्लेबाज़ी करते हुए नजर आ सकते हैं।

IPL 2025: गेंदबाज़ी क्रम में होगा बदलाव:

बल्लेबाजों ने हर मुकाबले में निराश किया है लेकिन एक चीज जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया है कि चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज़ लगातार रन लुटा रहे है। इसी कारण टीम कुछ बदलाव कर मैदान पर उतर सकती हैं।

पथिराना का इस सीजन में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और वें लगातार रन लुटा रहे हैं। इसी वजह से टीम जेमी ओवरटर्न को मौक़ा दे सकती है जो गेंदबाज़ी के साथ साथ सीएसके की बल्लेबाज़ी को भी मजबूत करेंगे।

R Ashwin bowls at the nets, Chennai Super Kings vs Delhi Capitals, IPL 2025, Chennai, April 4, 2025

वहीं रवि अश्विन काफी महंगे साबित हो रहे है इसी वजह से टीम उनकी जगह श्रेयस गोपाल को मौक़ा दे सकती हैं। मुकेश चौधरी को टीम ने 2 मुकाबले पहले मौक़ा दिया था लेकिन उनकी गेंदबाज़ी में वें धार नहीं दिख रही हैं। पिछले सीजन मुंबई के लिए कमाल करने वाले अंशुल कम्बोज का डेब्यू हो सकता हैं।

IPL 2025: CSK की संभावित प्लेइंग 11:

डेवोन कॉन्वे (बल्लेबाज़), रचिन रविन्द्र (बल्लेबाज़), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे (बल्लेबाज़), विजय शंकर (ऑल राउंडर), रविंद्र जाडेजा (ऑल राउंडर), एमएस धोनी (कीपर), जेमी ओवरटर्न (ऑल राउंडर), नूर अहमद (स्पिनर), खलील अहमद (तेज़ गेंदबाज़), श्रेयस गोपाल (स्पिनर)

इम्पैक्ट प्लेयर: अंशुल कंबोज (तेज़ गेंदबाज़)

Read More Here:

MS Dhoni की टीम की बखिया उधेड़ने वाले Priyansh Arya का Gautam Gambhir से है खास कनेक्शन? पिता ने खोला बड़ा राज