Kagiso Rabada आउट... Glenn Phillips इन! SRH के खिलाफ बड़े बदलाव के साथ उतरेगी GT, इन 11 खिलाड़ियों को मौका देंगे शुभमन गिल!

IPL 2025: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस (GT) का अगला मुकाबला अहम होने वाला है। लेकिन टीम के खास गेंदबाज फिलहाल टीम से जुड़े नहीं हैं। ऐसे में देखना होगा कि शुभमन गिल अपनी टीम में क्या बदलाव करते हैं।

iconPublished: 06 Apr 2025, 12:07 AM
iconUpdated: 06 Apr 2025, 12:08 AM

GT Predicted Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में गुजरात टाइटंस (GT) ने अपनी लय पकड़ ली है और अब तक पॉइंट्स टेबल में अच्छी स्थिति में है। अब गुजरात टाइटंस अपना अगला मैच जीत की लय बरकरार रखने के लिए खेलेगी और आईपीएल 2025 में जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश करेगी। लेकिन गुजरात को कगिसो रबाडा के रूप में झटका लगा है।

रबाडा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे और निजी कारणों से स्वदेश लौट गए हैं। ऐसे में फैंस को लग रहा है कि किसी विदेशी खिलाड़ी को आईपीएल डेब्यू का मौका मिल सकता है।

गुजरात टाइटंस का अगला मैच

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 19वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस (SRH vs GT) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 6 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। जिसमें दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरेंगी। गुजरात जहां जीत की हैट्रिक के साथ उतरेगी, वहीं हैदराबाद इस लीग में अपना दूसरा मैच जीतना चाहेगी।

पॉइंट्स टेबल पर GT की हालत

गुजरात टाइटंस (GT) इस समय पॉइंट्स टेबल पर टॉप-4 में है। गुजरात ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें से वह दो मैच जीतने में सफल रही है। गुजरात टाइटंस 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर चौथे पोजीशन पर है और टीम का नेट रन रेट +0.807 है।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

कगिसो रबाडा निजी कारणों से अपने देश लौट गए हैं। इसका मतलब यह हो सकता है कि ग्लेन फिलिप्स को अगले मैच में डेब्यू का मौका मिल सकता है। हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि गुजरात टाइटंस ने पिछले मैच में सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ियों को खिलाया था। अब देखना यह है कि अगला मौका किसे मिलता है।

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स/अरशद खान, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट प्लेयर: ईशांत शर्मा।

आईपीएल 2025 गुजरात टाइटंस स्क्वॉड

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, करीम जानत।

Read More Here:

Sanjay Manjrekar ने CSK में MS Dhoni की भूमिका पर उठाए सवाल, RCB के खिलाफ 9वें नंबर पर की थी बल्लेबाजी

कभी नहीं सुना होगा ऐसा सैलरी हाइक, सात साल में 10 गुना बढ़ी श्रेयस अय्यर की IPL सैलरी

RCB ना जीते IPL... बेंगलुरु को 'श्राप' दे रहा यह 6 बार का चैंपियन खिलाड़ी, CSK से था नाता

IPL 2025 के पहले 10 मैच, जानें कब किस टीम की होगी भिड़ंत; संडे को महामुकाबला